उपयोगकर्ता के लिए मैनुअल

IOB
उपयोगकर्ता के लिए मैनुअल

विशेषताऍं  
  • आइओबी वीज़ा कार्ड नकदी एवं चेक के बदले में उपयोग में लाए जाने वाला एक महत्‍वपूर्ण विकल्‍प है।
  • कार्ड अन्‍तरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर उपयोग के लिए वैध है।
  • सामान एवं सेवाऍं खरीदने के लिए भारत में 118000 व्‍यावसायिक प्रतिष्‍ठानों तथा विश्‍व स्‍तर पर 130 लाख दुकानों द्वारा स्‍वीकार किए जाते  है।
कृपया कार्ड प्राप्‍त  होते ही, तत्‍काल सुनिश्‍चित करें कि 
  • आपका नाम आपकी अपेक्षा के अनुसार ही एंबॉस किया गया है
  • हस्‍ताक्षर पैनल पर आपके हस्‍ताक्षर बॉल पाइंट पेन से कर दिए गए हैं।
  • आप कार्ड के उपयोग के लिए पूर्णत: प्रा‍धिकृत हैं।
  • चुंबकीय  पटृटी चंबकीय एवं  विद्युत क्षेत्रसे   दूर रखें।
  • व्‍यावसायिक संस्‍थान चार्ज पर्ची पर बॉल पांइट से हस्‍ताक्षर करते हैं।
  • आप चार्ज पर्ची तथा बिल के साथ अपना कार्ड वापिस ले लेते है।
  • बिल प्राप्‍त न होने की स्थिति में भी आप क्रेडिट कार्ड डिविजन /ग्राहक सेवा डेस्‍क से संपर्क कर अपने मासिक बिल  का भुगतान निर्धारित भुगतान तिथि से पहले ही कर सकते हैं क्‍योंकि बिल की अ-प्राप्ति का तर्क विलंब शुल्‍क में छूट का आधार नहीं हो सकता है।
सदस्‍य ‍ संस्‍थानों में प्रयोग व स्‍वीकार्यता
  • आपके द्वारा   बिल का भुगतान आइओबी वीज़ा कार्ड के माध्‍यम से करने की स्थिति में सामान्‍यत: व्‍यावसायिक संस्‍थानों को आपके बिल में कोई अतिरिक्‍त राशि नहीं जोड़नी चाहिए। कुछ विशेष ‍मामलों में अपने कार्ड का उपयोग किए जाने पर व्‍यावसायिक संस्‍थानों यथा पेट्रोल पंप, रेलवे इत्‍यादि द्वारा आपके कार्ड पर अतिरिक्‍त सेवा प्रभार लगाए जा सकते हैं। यदि अतिरिक्‍त प्रभार देने  के लिए सहमत हो तो ही आप लेन-देन करें। ऐसे खर्चे चार्ज पर्ची की राशि के साथ आपके कार्ड खाते में जोड़ दिए जाएंगे।
  • विभिन्‍न कार्यकलापों में लगे व्‍यावसायिक संस्‍थानों के‍ लिए सीमाएं निश्चित हैं। व्‍यावसायिक संस्‍थान अपने लिए निर्धारित सीमा जिसे फ्लोर लिमिट कहते  है के अन्‍तर्गत कार्डों को स्‍वीकार कर सकते हैं। यह आपके लिए निर्धारित कार्ड सीमा से अलग है। अत: जब आपका लने-देन व्‍यावस‍ायिक संस्‍थान की निर्धारित फ्लोर लिमिट से अधिक हो तो उन्‍हें अपने बैंक से पूर्वानुमति लेनी होगी।
  • व्‍यावसायिक संस्‍थानों द्वारा कार्ड  अस्‍वीकार किए जाने की कोई घटना होने पर उनके विरूद्ध कार्रवाही किए जाने के उद्देश्‍य  से उसके बारे में अधिमान्‍यत: सभी विवरण, दिनांक, समय तथा व्‍यावसायिक संस्‍थान के बैंकर का नाम देते हुए तत्‍काल लिखित रूप  में  हमें जानकारी दें।
  •  व्‍यावसायिक संस्‍थानों से अपेक्षा नहीं की जाती है कि वे निरस्‍त कार्ड या हॉटलिस्‍ट किए गए कार्डों को स्‍वीकार करें। उनके पास विकल्‍प है कि वे सेल अवधि यदि कोई हो के दौरान कार्ड स्‍वीकार या अस्‍वीकार करें।
नगदी आहरण

आइओबी वीज़ा के विशेषाधिकारी धारक होने के नाते अपनी आकस्‍मिक आवश्‍यकताओं की पूर्ति के लिए भारत में  प्रतिस्‍थापित वीज़ा वाले 15000 से अधिक एटीएम तथा विश्‍व में  8.7 लाख से अधिक एटीएम से नकदी  आहरित करने की सुविधा आपको प्राप्‍त  है।
  • आपको प्रदत्‍त निर्धारित सीमा के 40 प्रतिशत तक की नकगी आप आहरित कर सकते है।
  • आपके नकगी आहरण का बिल तैयार करते समय प्रत्‍येक आहरण के लिए प्रति हजार या उसके भाग के लिए रू .22.50 की दर से सेवा प्रभार जोड़ दिया जाएगा और सेवाकर/लागू उपकर यदि कोई हो, के साथ आपके कार्ड खाते में नामे लिख दिया जाएगा।
  • नकदी आहरण पर आहरण की तारीख से 'नकदी अग्रिम ब्‍याज 24.00 % प्रतिवर्ष (वार्षिक) भी लिया जाएगा।
एटीएम
  •   आपका कार्ड हर दिन 24 घण्‍टे आसानी से नकदी आहरण के लिए चयनित केन्‍द्रों के सभी आइओबी इंस्‍स्‍टा कैश तथा  बीज़ा एटीएम (स्‍वचालित टेलर मशीन) से संबत्द्ध है। ऐसी सुविधाऍं आइओबी के क्रेडिट कार्ड योजना की शर्तों एवं निबंधनों के साथ ही बैंक के एटीएम की शर्तों एवं निबंधनों के अनुरूप  प्रदान की जाएगी।
कार्ड वैधता एवं पुनर्नवीनीकरण
  • जारी होने की तारीख से  3 वर्ष तक वैध
  • बकाया भुगतान शीघ्रता से किए जाने के लिए संतोषजनक रिकार्ड के आधार पर स्‍वत: ही 3 वर्ष के लिए पुनर्नवीनीकरण कर दिया जाता है तथा कार्ड उस शाखा को भेज दिया जाता है, जहॉं आपका खाता है।
  • कार्ड न प्राप्‍त होने की स्थिति में कृपया हमारी सेवा शाखा या क्रेडिट कार्ड प्रभाग, केन्‍द्रीय कार्यालयसे संपर्क करें ।
  • यदि नवीकरण की आवश्‍यकता न हो तो क्रेडिट कार्ड विभाग को 2 माह पहले सूचित करें ।
बीमा लाभ

आइओबी ने निम्‍नलिखित विभिन बीमा सुविधाओं के तहत आपकी निशुल्‍क सुरक्षा के लिए यूनाइटेड इ‍ंडिया इंश्‍योरेन्‍स  कंपनी लिमिटेड के साथ एक करार किया है :

क्रमांक     सुरक्षा                                                 गोल्‍ड  कार्ड          क्‍लासिक कार्ड

1           निजी दुर्घटना में मृत्‍यु

             अ) हवाई दुर्घटना में मृत्‍यु

                  i.  स्‍वयं (प्राथमिक  कार्ड धारक)          रू 10.00 लाख      रू 04.00 लाख

                 ii.  पति/पत्‍नी                                  रू 02.00 लाख      रू 02.00 लाख

            आ) सड़क/रेल दुर्घटना में मृत्‍यु

                 i.  स्‍वयं (प्राथमिक कार्ड धारक)            रू 02.00 लाख      रू 02.00 लाख

                ii.  पति/पत्‍नी                                   रू 01.00 लाख      रू 01.00 लाख

2         सामान का बीमा                                     रू 00.25 लाख      रू 00.25 लाख  

3         खरीदे गए सामान की सुरक्षा                      रू 00.25 लाख       रू 00.25 लाख

सामान का बीमा

यात्रा के दौरान आइओबी वीज़ा कार्ड धारक के अधिकतम रु 25000/- तक के सामान का बीमा रहेगा। बीमा की यह सुविधा अधिवास के शहर/कस्‍बे देशी यात्रा के दौरान मिलती है। बीमा पॉलसी वर्ष के दौरान प्रति कार्डधारक को अधिकतम रु  25000/- की बीमा सुरक्षा उपलब्‍ध होगी।

ख्‍रीद सुरक्षा

वीज़ा कार्ड के माध्‍यम से खरीदा गया कोई भी सामान (खरीदे गए स्‍थान से आवास तक) लाने तक अग्नि, दंगे, हड़ताल, द्वेषपूर्ण तरीके से तोडा जाना, आतंकवाद तथा खरीद की तारीख से कुल 30 दिनों तक परिसर में रखे रहने के दौरान अधिकतम         रु 25000/- तक की राशि के लिए बीमित रहता है।

बिलों का भुगतान
  • पूर्व बिल चक्र के लेन-देनों का विवरण दर्शाते हुए प्रत्‍येक माह की 20 तारीख को खाते का एक विवरण आपको भेजा जाएगा। इसमें आपका नाम, कार्ड संख्‍या और विवरण तैयार किए जाने का की तारीख का उल्‍लेख होगा।
  • एड-ऑन कार्ड के लेन-देन को भी विवरण में दर्शाया जाएगा।
  • विवरण में दशाई गई गिक्री तिथि  वह तिथि  है जिस दिन धारक द्वारा लेन-देन किया गया है। यदि किसी प्रकार के  क्रेडिट हों तो वह प्रभाग को प्राप्‍त रकम दर्शाती है।  लेन-देन का ब्‍योरा वास्‍तविक लेन-देन का सार दर्शाएगा। प्रत्‍येक लेन-देन की राशि को राशि स्‍तंभ में दर्शाया जाएगा।
  • खाते विवरण में दशाई गई बाकाया राशि के तत्‍काल भुगतान करने से आप महसूस करेंगे कि लेन-देन की तिथि के अनुसार आपको 15 से 50 दिन निशुल्‍क उधार सुविधा मिलेगी। भुगतान में चूक किया जाना, विलंब शुल्‍क तथा अन्‍य खर्चे लिए जाने तथा कार्ड लिस्‍ट किए जाने के अलावा आपकी विश्‍व‍सनीयता को भी प्रभावित करता है।
  • आपकी कार्ड सीमा आपके खाता विवरण में लिखी होगी ताकि आप निर्धारित सीमा के अंतर्गत प्रचालन करें। यदि आपको ज्ञात होता है कि आपके मासिक लेन-देन अक्‍सर निर्धारित सीमा से अधिक होते हैं और आप अधिक  सीमा चाहते हैं तो पात्रता की शर्तों के अनुसार सीमा वृद्धि के लिए, अपने आय प्रमाणपत्र के साथ अपनी शाखा से संपर्क करें। 
  • यदि आपके कार्ड खाते में कोई गलती है या गलत खर्चे लिए गए हैं तो कृपया क्रेडिट कार्ड प्रभाग को तत्‍काल सूचित कर दें (खाता विवरण प्राप्ति के 7 दिनों के बाद में नहीं) ।खाता विवरण प्रत्‍येक माह साधारण डाक से भेजा जाता है। खाता विवरण देरी से मिलना, बकाया भुगतान समय से न करना या विलंब से भुगतान किए जाने के प्रभारों में छूट का दावा करने के लिए कोई वैध कारण नहीं होगा।
  • हवाई/रेलवे टिकट निरस्‍त कराने पर एयरलाइन्‍स/रेलवे से प्राप्‍त की गई निवल राशि आपके क्रेडिट कार्ड में जमा कर दी जाएगी। निरस्‍तीकरण के कारण रकम वापसी में होने वाली देरी के लिए बैंक जिम्‍मदार नहीं होगा। वापसी की रकम मिलने तक बकाया राशि पर ब्‍याज/सेवाकर/उपकर प्रभारित  किए जाऍंगे।
  • बकाया के भुगतान के लिए इण्डियन ओवरसीज़ बैंक में रखे गए खाते में कोई परिवर्तन/ पते में परिवर्तन होने पर  क्रेडिट कार्ड प्रभाग या मेसर्स यलमंचिलि कंसल्‍टेंसी सर्विसेसप्रा. लि. (YCS)  शाक्ति टॉवर्स 766 अण्‍णा सालै चेन्‍नै- 600 002 को तत्‍काल सूचित कर दें।  
चुकतान का समायोजन

बकायों के लिए प्राप्‍त चुकतान राशि को आपके क्रेडिट कार्ड खाते में निम्‍न क्रम में समायोजित किया जाता है: 1. सरकारी शुल्‍क(सेवा कर) 2. प्रभार 3. नकदी   4. खरीद पर ब्‍याज  5. अन्‍य शुल्‍क/प्रभार पर ब्‍याज 6. नकदी अग्रिम शुल्‍क  7. अन्‍य शुल्‍क 8. खरीद     9. नकदी अग्रिम  ।  

आपके आइ ओ बी  वीज़ा कार्ड की अभिरक्षा
  • कृपया अपने बहुमूल्‍य को संभाल कर रखें तथा गलत हाथों में न जाने दें। कृपया कभी-कभार अपने वैलेट/पाउच की जॉंच कर सुनिश्‍चित कर लें कि आपका कार्ड हमेशा सुरक्षित है।
  • इसके बावजूद यदि आपका वीज़ा कार्ड खो जाता है तो कृपया अपना नाम, कार्डसंख्‍या एवं वैधता लिख कर  मेसर्स यलमंचिलि कंसल्‍टेंसी सर्विसेसप्रा. लि. (YCS)  शाक्ति टॉवर्स 766 अण्‍णा सालै या क्रेडिट कार्ड प्रभाग  को  टेलीफोन/तार/फैक्‍स द्वारा तत्‍काल सूचित करें ताकि हम आपके कार्ड को हाटलिस्‍ट कर सकें। साथ ही कृपया कार्ड खो जाने का विवरण देते हुए तत्‍काल पुलिस में शिकायत कर दें। हानि की पुष्टि करते हुए आपके विस्‍तृत पत्र के साथ  पुलिस शिकायत की एक प्रति रिपोर्ट की तारीख से एक सप्‍ताह के अंदर हमें मिल जानी चाहिए। कृपया हमसे सूचना प्राप्ति के बाद डुप्‍लीकेट कार्ड शाखा से प्राप्‍त कर लें । फिर भी यदि आपको डुप्‍लीकेट कार्ड नहीं चाहिए तो कृपया इसकी जानकारी बैंक को दे दें।
  • हानि की रिपोर्ट शीघ्रता से करने से खोया कार्ड बीमा सुरक्षा के तहत आपके खोए/चोरी हुए   कार्ड को किसी के द्वारा लेने और इसके दुरुपयोग से होने वाली हानि की देयता शून्‍य हो जाएगी। कृपया नोट करें कि यह सुरक्षा आपकी सूचना प्राप्‍ति की तारीख से प्रारंभ होगी। 
  • यदि हानि की सूचना के बाद आपका खोया कार्ड मिल जाता है तो कृपया इसका उपयोग न करें यह व्‍यवसायिक  संस्‍थानों द्वारा स्‍वीकार नहीं किया जाएगा। आप इस कार्ड के टुकड़े कर बैंक को वापिस कर दें तथा पुन: उपयोग के लिए डुप्‍लीकेट कार्ड प्राप्‍त कर लें।
प्रभार

आइओबी वीज़ा कार्ड पर लगाए जाने वाले प्रभारों की अनुसूची निम्‍नवत है:-

1. कार्ड सदस्‍यता शुल्‍क             : कोई प्रभार नहीं

2. फोटो कार्ड                           : रु 100/- (केवल एक बारगी भुगतान)

3. वार्षिक शुल्‍क                       : कोई प्रभार नहीं

4. हॉटलिस्‍ट किए जाने का शुल्‍क : काई प्रभार नहीं

5. कार्ड बदले जाने पर               : रु 100/-

6. निम्‍न के प्राप्ति के अनुरोध पर

     क   विवरण की डुप्‍लीकेट प्रति     : रु 50/-

     ख   चार्ज पर्ची की प्रति               : रु 100/-

     ग    मूल चार्ज पर्ची                    : रु 300/-

7. विलंब शुल्‍क                      : कम से कम रु 100/- या न्‍यूनतम बकाया राशि का 10 %

8. रोल ओवर सुविधा पर ब्‍याज : 24.0%  वार्षिक(वार्षिकृत)

9. नकदी पेशगी  शुल्‍क             : प्रति रु 1000/- या उसके अंश पर रु 22.50

10. नकदी पेशगी  ब्‍याज          : नकदी आहरण की तिथि से 24% वार्षिक(वार्षिकृत)

11.यू एय से इतर घरेलू/अंतरराष्‍ट्रीय एटीएम    : प्रति लेने देन रु 100/- (वीज़ा लोगो वाले अन्‍य बैंकों  के एटीएम  से  नकदी आहरण)

12. विदेशी मुद्रा  लेनदेन     : लेनदेन के मूल्‍य पर 2.5% मूल्‍य जोड़ा जाएगा।

उपर्युक्‍त के साथ-साथ कार्ड धारक को कुछ एक व्‍यावसायिक संस्‍थानों यथा पेट्रोल पंप, रेलवे इत्‍यादि पर व्‍यावसायिक  संस्‍थानों द्वारा दर्शायी दर से न्‍यनतम 2.5% की दर से अतिरिक्‍त राशि का भुगतान करना होगा ।

लागू सेवा कर /उपकर उक्‍त प्रभारों में जोड़े  जाएंगे।  

प्रभारों की अनुसूची में समय-समय पर संशोधन होता रहेगा और सीधे ही आपके कार्ड खाते के  बिल में इनका उल्‍लेख होता रहेगा।  

क्रमांक          लेन-देन                                                        सीमा

1.        नकदी आहरण                                           उधार सीमा का 40%

2.        जेवरात की दुकान पर खरीद                        उधार सीमा का 50%

3.        प्रतिदिन की सीमा          

           एटीएम के माध्‍यम से नकदी - गोल्‍ड  कार्ड     रु 25000/-

           क्‍लासिक कार्ड                                          रु 15000/-

           सभी अन्‍य लेन-देन                                   उधार सीमा का 50%

एडऑन कार्ड के लिए कैसे आवेदन करें ?

प्राथमिक कार्डधारक नियमित क्रेडिट कार्ड आवेदन पत्र भर कर अपने कार्ड खाते के लिए 4 एडऑन कार्ड तक के लिए आवेदन कर सकता है। भरा हुआ आवेदन पत्र उस शाखा में जमा कराया जाए जहॉं कार्ड धारक का खाता है।

सीमा  वृद्धि के लिए कैसे आवेदन करें ?

विद्यमान कार्डधारक सीमा वृद्धि के लिए क्रेडिट कार्ड आवेदन पत्र कर आय प्रमाण के साथ उस शाखा में जमा करा सकता है, जहां उसका खाता है।

अपनी सेवा शाखा के साथ ही आवश्‍यकता होने पर हमारे ग्राहक सहायता डेस्‍क  (24 घंटे चालित) और बैंक के क्रेडिट कार्ड विभाग ( कार्यालय समय के दौरान )

ग्राहक सहायता डेस्‍क  (24 घंटे )
टॉल फ्री नम्‍बर  18004257744
परिचालन कर्ता
मेसर्स यलमंचिलि कंसल्‍टेंसी सर्विसेसप्रा. लि. (YCS),  दूसरा तल
टावर- 1
शाक्ति टॉवर्स 766 अण्‍णा सालै
फोन- 044-28525855
ई-मेल iobcardops@naradaproducts.co.in
या
मुख्‍य प्रबंधक
क्रेडिट कार्ड प्रभाग
इण्डियन ओवरसीज़ बैंक
केन्‍द्रीय कार्यालय
763 अण्‍णा सालै
चेन्‍नै 600 002
फोन - 044-28519574
फैक्‍स- 044-28528906
 ई-मेल crcard@iobnet.co.in
कृपया हमसे पत्र व्‍यवहार करते समय अपनी कार्ड संख्‍या लिखें