एन आर आइ विप्रेषण

IOB

इण्डियन ओवरसीज बैंक में भारत भर में रकम प्रेषित करने के बहुविध विकल्‍प मौजूद है। हम स्विफ्ट - वायर ट्रान्‍स्‍फर - / वेब आ‍धारित विप्रेषण / इलेक्‍ट्रानिक निधि अंतरण / ड्राफ्ट व  ‍व्‍यक्तिगत चेकों  द्वारा प्राप्‍त विप्रेषणों  का संसाधन करते हैं।

विदेश से रकम को भारत में अंतरित करने का सबसे त्‍वरित व सरल माध्‍यम है स्विफ्ट । यह बैंक से बैंक के बीच होनेवाला सीधा लेन-देन है। प्रेषक को चाहिए कि वह अपने विप्रेषण अनुरोध के साथ अपने देश के किसी बैंकर से संपर्क करे । उसके बाद प्रेषण  करनेवाला बैंक आइओबी मे  लाभ भोगी को भुगतान करने के लिए भुगतान अनुदेश भेजता है। इस अनुदेश का संसाधन कर निधियॉं  संबंधित प्राप्तिकर्ता को उपलब्‍ध करायी जाती है ।

प्रेषण करने वाले बैंक को प्रस्‍तुत किये जानेवाले विवरण:-

  1. लाभ भोगी का नाम व खाता संख्‍या
  2. भारत में जहॉं उसका खाता है , उस बैंक और शाखा का नाम
कृपया प्रेषण करने वाले बैंक को सही स्विफ्ट कोड पर स्विफ्ट संदेश देने का अनुरोध करें।