अनिवासी भारतीयों के करीबी संबंधियों के लिए आवास ऋण योजना
अनिवासी भारतीयों की गारंटी पर उनके करीबी संबंधियों को आवास ऋण प्रदान किए जाते हैं।
- अनिवासी भारतीयों के करीबी संबंधी अर्थात जीवनसाथी/बच्चे/अभिभावक इस के लिए पात्र है।
- आवेदक आवासीय भारतीय हो।
- अनिवासी भारतीय का न्यूनतम मासिक वेतन रु.15000/- होना चाहिए।
- यदि आवेदक सरकारी/सार्वजनिक क्षेत्र अथवा प्रतिष्ठित संस्था में कार्यरत हैं तो उसके वेतन पर भी विचार किया जाएगा।
- अनिवासी की विदेश में कम से कम तीन साल की निरंतर सेवा होनी चाहिए और बैंक के साथ कम से कम एक साल का संबंध (खाते के रुप में) ।
- संपत्ति रिश्तेदार के नाम पर पंजीकृत होनी चाहिए।
पात्रता
क. सकल वेतन का अधिकतम 20 गुना।
ख. निर्माण / अिधग्रहण के लिए अधिकतम ऋण की रकम भारतीय रुपयों में 20 लाख है।
ग. मरम्मत / नवीकरण के लिए अधिकतम ऋण रकम 25% मार्जिन सहित भारतीय रुपयों में 3 लाख है।
निर्माण या अधिग्रहण के लिए 15 साल और मरम्मत / नवीकरण के लिए 5 साल।