विदेशी मुद्रा अप्रलेखी लिखतों का समाहरण
विभिन्न व्यक्तिगत व वाणिज्य बैंकिंग सेवाओं को उपलब्ध करवाने के साथ साथ आइ ओ बी अंतर देशों में मुद्रा अंतरण की सुविधा भी उपलब्ध करवाता है। विदेशी मुद्रा के अप्रलेखी लिखत जैसे चेक, ड्राफ्ट का समाहरण इण्डियन ओवरसीज़ बैंक की सभी शाखाओं द्वारा किया जाता है।
विदेशी मुद्रा के समाहरण की प्रक्रिया निम्नलिखित है:
क्रमानुसार विवरण
-
चेक, ड्राफ़्ट जैसे विदेशी लिखतों को प्राधिकृत डीलर शाखाओं द्वारा कैश लेटर फार्म का उपयोग कर अन्य देश के संदर्भित संवाददाताओं को प्रेषित किया जाता है।
-
संवाददताओं से प्राप्त होते ही समाहरित लिखतों को अस्थाई रूप से बैंक के नॉस्ट्रो खाते में जमा किया जाता है।
-
समाशोधन एजेंट या समाहरण एजेंट, जो भी उपयुक्त हो, द्वारा उन्हें समाहरण के लिए भेजा जाता है।
-
अंतिम उगाही के बाद मान लिया जायेगा कि नॉस्ट्रो खातों में जमा हो गया है, जिसके लिए लगभग 15 से 20 कार्यदिवस लग सकते हैं
अपवाद
-
अपर्याप्त शेष के कारण या अन्य वैध कारणों के तहत अगर अदाकर्ता बैंक राशि का भुगतान नहीं कर पाता तो अस्थायी जमा को वापस लिया जा सकता है।
-
परिवर्तित, फर्जी या चुराए हुए लिखतों के संदर्भ में अस्थायी जमा को उसके बाद किसी भी दिन वापस लिया जा सकता है।
-
ग्राहक के खाते में जमा होने के बाद अगर उपर्युक्त कारणवश ये लिखत वापस किए जाते हैं तो बैंक ग्राहक से टीटी बिक्री दर व इस संबंध में हुए खर्च की वसूली करेगा।
रुपया अंतरण
समाहरित वस्तुओं की उगाही राशि को साधारण रूप से रुपये में परिवर्तित किया जाता है तथा शाखाओं द्वारा संबंधित लाभभोगियों के खातों में 15 /20 दिनों की निष्क्रिय अवधि के बाद जमा कर दिया जाता है।