Indian Overseas Bank
  होम हमारे बारे में संबंधित लिंक कैरियर्स हमसे संपर्क करें इन्वेस्टर सेल साईट मैप English  
कार्पोरेट बैंकिंग
सूक्ष्‍म, लघु एवं मीडियम एण्टरप्राइजेज
सूचना प्रौद्योगिकी एवं आइटीइएस बीपीओ
नकद प्रबंधन सेवाऍ - आइ ओ बी स्टार्स
 
Products & Services
Search
 
ATM & Branch Search
 
 
 
होम  »  कार्पोरेट बैंकिंग  »  नकद प्रबंधन सेवाऍ - आइ ओ बी स्टार्स
नकद प्रबंधन सेवाऍ - आइ ओ बी स्टार्स
 
 

बैंकिंग क्षेत्र में सूचना प्रौद्योगिकी क्रान्ति का लाभ उठाने को प्रतिबद्ध आई ओ बी ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ''किसी भी शाखा बैंकिंग'' (ए बी बी ) प्रारंभ की। इसके उपरांत ''आइ ओ बी स्‍टार्स (द्रूत अन्‍तरण एवं वसूली सेवाऍं)'' शुरू की जिसमें समाशोधन के समान ही बाहरी चेकों की उगाही की जाती है। आइ ओ बी स्‍टार्स योजना में  उचित प्रभार पर 13 केन्‍द्रों - अहमदाबाद, बंगलौर, कोलकाता, चेन्‍नई, कोयम्‍बतूर, नई दिल्‍ली, हैदराबाद, मुम्‍बई, बड़ौदा, लखनऊ, एर्नाकुलम, पुणे और लुधियाना में उत्‍कृष्‍ट ग्राहक सेवा प्रदान की जा रही है। ये स्‍टार केन्‍द्र बैंक की 325 शाखाओं की आवश्‍कताओं को पूरा कर रहे हैं। स्‍टार केन्‍द्रों के पते अनुलग्‍नक में दिए गए हैं।

 

लक्ष्‍य समूह
विद्यमान मूल्‍यवान ग्राहकों/ दीर्घकालिक ग्राहकों को बैंक के विवेकाधिकार तहत इस योजना के अंतर्गत दो प्रकार की सेवाऍं उपलब्‍ध हैं :

  • बाहरी चेकों के समाहरण से जुडी स्‍टार समाहरण सेवाऍं,
  •  स्‍टार एजेंसी  सेवाऍं जो बाहरी  ग्राहकों के लिए उनके स्‍थानीय पार्टियों से चेकों को समाहरित करती हैं व ग्राहकों को प्राप्‍त राशि का प्रेषण करती हैं।

 स्‍टार समाहरण सेवाऍ

इस योजना के तहत, जहां स्‍टार केंद्र स्‍थित हैं वहां  एस 4/एस 6 वर्गों के अंतर्गत स्‍टार ग्राहकों द्वारा किसी भी बैंक के नाम पर आहरित चेक स्‍वीकृत किए जाऍंगे। एस 4 वर्ग के तहत आगमों का समाहरण 4 कार्य-दिवसों के भीतर होता है व एस 6 वर्ग के तहत 6 कार्य दिवसों के भीतर । एस 4 वर्ग का समाहरण उन स्‍थानों पर किया जाता है जहां  कुरियर एक दिन में पहुँचता है। शेष अन्‍य स्‍थानों  पर एस 6 ही परिचालित है। सेवा प्रभार के साथ साथ कुरियर प्रभार भी  ग्राहक वहन करेंगे।

 स्‍टार एजेंसी सेवा

  • इस योजना के तहत एक स्‍टार सेंटर के ग्राहक / एजेंट द्वारा जारी चेक को अन्‍य स्‍टार सेंटर कुरियर सेवाओं की मदद से  पिक-अप करता है।
  • चूँकि चेकों को अदाकर्ता  स्‍थान से पिक-अप कर बिना किसी विलम्‍ब के समाशोधन में डाल दिया जाता है, इस लिए  स्‍टार समाहरण सेवाओं की तुलना में समाहरण की अवधि काफी हद तक कम हो जाती है। इस सेवा का उपयोग करने वाले स्‍टार ग्राहकों के लिए रकम 1 या 2 दिन में जमा हो जाती है। यह योजना उन कॉरपोरेट्स के लिए काफी मूल्‍यवान है, जिनका समाहरण पूरे देश भर में फैला हुआ है।
  • कुरियर प्रभार तथा सेवा प्रभार स्‍टार ग्राहक ही अदा करेंगे।

 सेवा  प्रभार

रु..1,,000/- के लिए रु. 3/- जहां  प्रति लिखत न्‍यूनतम रु.30/-  व अधिकतम रु. 1,500/- है।  जो ग्राहक उच्‍च व निश्‍चित  रकम मा प्रस्‍ताव रखते हैं, उनके लिए अच्‍छे दर उद्धरित किये जायेंगे।

 प्रत्‍येक स्‍टार ग्राहक के व्‍यापार की वार्षिक समीक्षा की जाएगी।

अनुबंध : स्‍टार सेंटरों के पते :

1.अहमदाबाद स्‍टार सेंटर
इण्‍डियन ओवरसी़ज  बैंक स्‍टार सेंटर  
श्री श्‍वेतांबर एम जैन  बिल्‍डिंग
आश्रम रोड, अहमदाबाद जिला
अहमदाबाद 380 009, गुजरात
दूरभाष 079 2658475

2. बेंगलूर स्‍टार सेंटर
इण्‍डियन ओवरसी़ज  बैंक स्‍टार सेंटर
7, श्रीसैलम , प्रथम तल, 1 मेन रोड
गांधी नगर - मेजिस्‍टिक,  बेंगलूर शहरी जिला
बेंगलूर 560 009 कर्नाटक
दूरभाष : 080 2295032

3. कोलकाता  स्‍टार सेंटर
.इण्‍डियन ओवरसी़ज  बैंक स्‍टार सेंटर
15, कैथलिक कथीड्रल काम्‍पाउंड
.पोर्चुगीज चर्च स्‍ट्रीट
.कोलकाता 700 001कोलकाता जिला, पश्‍चिम बंगाल
दूरभाष 033 22354165

4. चेन्‍नइ  स्‍टार सेंटर
इण्‍डियन ओवरसी़ज बैंक स्‍टार सेंटर
कैंटीन ब्‍लॉक 763, अण्‍णा सालई, चेन्‍नइ जिला
चेन्‍नइ 600 002 , तमिलनाडु दूरभाष 044 28593033/28513333

5. कोयंबत्‍तूर स्‍टार सेंटर.
इण्‍डियन ओवरसी़ज  बैंक स्‍टार सेंटर
131, प्रथम तल, .कृष्‍णा काम्‍प्‍लेक्‍स
शास्‍त्री रोड, .रामनगर, कोयमबत्‍तूर जिला 
कोयमबत्‍तूर 641 009,  तमिलनाडु
दूरभाष 0422 2232919/2232563

6. नई दिल्‍ली स्‍टार सेंटर
इण्‍डियन ओवरसी़ज  बैंक स्‍टार सेंटर
42, रीगल बिल्‍डिंग, .कनॉट प्‍लेस, दिल्‍ली जिला
नई दिल्‍ली 110 001, दिल्‍ली
दूरभाष 011 23363635 / 23359652

7. हैदराबाद स्‍टार सेंट
इण्‍डियन ओवरसी़ज  बैंक स्‍टार सेंटर
5-9-299, सूर्यलोक काम्‍प्‍लेक्‍स, .गनफाउंड्री
हैदराबाद 500 001 आंध्र प्रदेश
दूरभाष 040 23244032

8. मुंबई मेट्रो स्‍टार सेंटर
इण्‍डियन ओवरसी़ज  बैंक स्‍टार सेंटर
11, वर्मा चैम्‍बर्स .द्वितीय तल, होमजी स्‍ट्रीट
ग्रेटर मुंबई जिला, फोर्ट, मुंबई 400 001
महाराष्‍ट्र दूरभाष 040 23244032

9. बडौदा स्‍टार सेंटर
इण्‍डियन ओवरसीज़   बैंक स्‍टार सेंटर
मेहता पोल, .मांडवी, वडोदरा जिला,
बडौदा 390 001 गुजरात
दूरभाष 0265 2513920/2512630

10.  लखनऊ स्‍टार सेंटर
इण्‍डियन ओवरसी़ज  बैंक स्‍टार सेंटर
10 जहांगीराबाद मैंशन, अशोक मार्ग
हजरतगंज लखनऊ जिला लखनऊ 226 001 उत्‍तरप्रदेश
दूरभाष 0522 2286292/ 2286

11.कुलम स्‍टार सेंटर
इण्‍डियन ओवरसी़ज  बैंक स्‍टार सेंटर
40/8007, कविता थियेटर के पास
.एम जी रोड, एर्णाकुलम, एर्णाकुलम जिला,
कोची 682035, केरल
.दूरभाष 0484 2354224

12.पणे स्‍टार सेंटर
इण्‍डियन ओवरसी़ज  बैंक स्‍टार सेंटर
23 महालक्ष्‍मी चैम्‍बर्स, बुधवारपेट, अप्‍पा बलवंत चौक,पुणे जिला
पुणे शहर 411 002, महाराष्‍ट्र
दूरभाष 020 4453393 / 4433197

13. लुधियाना स्‍टार सेंटर
इण्‍डियन ओवरसी़ज  बैंक स्‍टार सेंटर
सैनिक विश्राम गृह कचेरी रोड, लुधियाना जिला
लुधियाना 141 001, पंजाब
दूरभाष 0161 2750169

 

   
© Indian Overseas Bank. 2008 - 2010 All rights reserved बी सी एस बी आइ | बैंक की नीतियाँ | दरों की एक झलक | विदेशी शाखाएँ | आर टी आइ अधिनियम 2005 | बैंकिंग लोकपाल | सेवा प्रभार
निविदाएँ | करार हुए अनुबंध | बेसल - II प्रकटीकरण | सचेतक संकेत| डी एन सी आर | नागरिक अधिकार - पत्र | ग्राहक सेवा | अस्‍वीकरण
This site is best viewed at 1024 X 768 resolution.   Last updated on 30 Jul 2010 Revalsys Technologies