कृषि भूमि

IOB
कृषि भूमि
लक्ष्‍य लघु एवं सीमांत किसानों को भूमि खरीदने के लिए वित्‍तीय सहायता प्रदान करना।
पात्रता

लघु एवं सीमांत किसान जिनके पास गैर सिंचाई की 5 एकड़ जमीन हो या 2.5 एकड़ सिंचाईवाली ज़मीन हो। साझा खेतिहर योजना के अधीन जमीन रखने वाले भी इस योजना के तहत ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं ।

उद्देश्‍य

गांव में 3 से 5 कि.मी. के घेरे में भूमि या जोत खंड खरीदने हेतु

राशि अधिकतम रु. 2/- लाख
मार्जिन रु. 50000/- तक शून्‍य
> रु. 50000/- से रु. 2 लाख तक न्‍यूनतम 10%
प्रतिभूति खरीदी जाने वाली भूमि को बंधक रखना
चुकतान 7-12 वर्षों तक अवकाश अवधि सहित
अवकाश अवधि अधिकतम 2 वर्ष
ब्‍याज दर रु. 50000/- तक - 9.5 %
> रु. 50000/- से रु. 2लाख तक - 13.50%