 श्री एस.ए.भट
अध्यक्ष और प्रबन्ध निदेशक
जन्म-तिथि : 22.10.1950
अर्हता : बी.एससी (आनर्स), सीएआइआइबी भग 1
नियुक्ति की तारीख : 04.06.2007
वर्तमान कार्यावधि
की समाप्ति की तारीख : 31.10.2010 (अधिवर्षिता की तारीख)
बैंक ऑफ इण्डिया में : 1972 में परिवीक्षाधीन अधिकारी के रूप में भर्ती हुए और 1 फरवरी 2006 तक वहॉं रहे। आपने बैंक ऑफ इण्डिया में ग्रामीण एवं अर्धशहरी शाखाओं में अधिकारी के रूप में अपना कैरियर शुरु किया। आप बैंक ऑफ इण्डिया की मुम्बई ओवरसीज़ शाखा में मुख्य डीलर थे। आपने बैंक ऑफ इण्डिया की लंदन शाखा में दो साल कार्य किया। आप बैंक ऑफ इण्डिया के न्यूयार्क कार्यालय में वाइस प्रेसिडेंट व कंप्ट्रोलर के रूप में 4 साल रहे। आपने चेन्नै अंचल के अंचल प्रबंधक के रूप में कार्यालय प्रमुख थे। आप बैंक ऑफ इण्डिया के संपूर्ण अंतरराष्ट्रीय परिचालनों के प्रभारी के रूप में अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग के महा प्रबन्धक रहे। उसके बाद जोखिम प्रबंधन के महा प्रबन्धक के रूप में जोखिम प्रबन्धन उपाय एवं बालस II के कार्यान्वयन के लिए जिम्मेदार थे।
बैंक ऑफ इण्डिया में अपनी कार्यावधि के दौरान आप एसटीसीआइ, आइएल और एफएस तथा इण्डो जाम्बिया बैंक के लिए नामिती निदेशक थे। यूको बैंक में कार्यपालक निदेशक के रूप में
श्री भट को भारत सरकार द्वारा यूको बैंक के कार्यपालक निदेशक के रूप में 2 फरवरी 2006 को नियुक्त किया गया और उस पद पर आप इण्डियन ओवरसीज़ बैंक के सीएमडी के रूप में वर्तमान नियतन होने तक रहे। श्री भट ने कई समितियों के सदस्य के रूप में बैंकिंग उद्योग को अपार योगदान किया है। आप बासल II तकनीकी परामर्शी समिति, स्टीरिंग ग्रूप, निर्यातकों के लिए ऋण परामर्शी प्रणाली पर समिति और एएलएम के परिशोधन के लिए कार्यकारी ग्रूप में रहे। ये सभी समितियॉं भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा गठित है। बासल II कार्यान्वयन के लिए रोड मैप तैयार करने के लिए भारतीय बैंक संघ की समिति में भी रहे।
बैंक में समग्र अनुभव के साथ उनकी पकड अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग, उधार, ग्रामीण वित्त और जोखिम प्रबंधन पर थी।

श्री वाई.एल.मदान
कार्यपालक निदेशक
जन्म-तिथि : 24.08.1950
अर्हता : एम.एससी, एमबीए, सीएआइआइबी
नियुक्ति की तारीख : 16.05.2007
वर्तमान कार्यावधि
की समाप्ति की तारीख : 31.08.2010 (अधिवर्षिता की तारीख)
कैनरा बैंक में श्री वाई.एल.मदान अधिकारी प्रशिक्षू के रूप में केनरा बैंक में 1973 में भर्ती हुए और उन्हें 35 वर्षों का अनुभव है। आपने ज्यादातर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार, दिल्ली के उत्तरी क्षेत्रों में काम किया है और केनरा बैंक द्वारा प्रबन्धनाधीन दोहा, कतार में ओवरसीज़ एक्स्चेंज में कार्य किया। आपने एक वर्ष के लिए केनरा बैंक प्रशिक्षण केन्द्र, मुम्बई में संकाय के रूप में किया। आप आइओबी में कार्यपालक निदेशक के रूप में नियुक्ति के पहले केनरा बैंक में अक्तूबर 2003 से महा प्रबन्धक रहे।
श्रीमती नूपूर मित्रा
कार्यपालक निदेशक
जन्म तिथि: 08.12.1952
अर्हताऍं : B.Sc., LLB
नियुक्ति की तारीख : 07.12.2009
कार्यावधि की समाप्ति की तारीख : 31.12.2012
(अधिवर्षिता की तारीख)
बैंक आफ इंडिया में
श्रीमती नूपुर मित्रा ने अपना कैरियर लखनऊ में बैंक आफ इंडिया के साथ सीधी भर्ती के तहत नियुक्त अधिकारी के रूप में वर्ष 1975 में शुरू किया। अपने 34 सालों के सेवा काल के दौरान उन्होंने बैंक की कई शाखाओं और आंचलिक कार्यालयों में विभिन्न पदों पर काम किया।
वर्ष 2001 में विदेश में सुपर्द कार्य पर आपने लंदन शाखा के प्रधान के रूप में पदभार ग्रहण किया। कारोबार व योगदान की दृष्टि से लंदन में प्रमुख के रूप में व उसके बाद यूरोप में परिचालनों के मुख्य कार्यपालक के रूप में कार्यकाल आपके कैरियर का सबसे संतोषजनक समय रहा।
विदेश में उत्कृष्ट कार्यनिष्पादन के बाद, वापस अपनी मातृभूमि आने पर, आप बैंक के मुम्बई एवं चण्डीगढ़ अंचल की प्रधान रहीं। कार्पोरेट कार्यालय में महा प्रबंधक के रूप में आप उधार, एसएमई, रीटेल बैंकिंग (जमा एवं अग्रिम), कार्ड उत्पाद, जन संपर्क, डेपॉजि़टरी सेवाऍं आदि विभागों की प्रभारी रहीं।
इण्डियन ओवरसीज़ बैंक में कार्यपालक निदेशक के पद पर नियुक्त होने से पूर्व श्रीमती नूपुर मित्रा बैंक आफ इंडिया में महा प्रबंधक रहीं।

डॉ.विनीता कुमार
सरकारी नामिती निदेशक
जन्म-तिथि : 25.12.1954
अर्हता : एम.ए(अर्थशास्त्र), पीएच.डी,
इण्डियन एकनामिक सर्वीस 1977
नामित तारीख : 10.06.2008 को भारत सरकार द्वारा नामित और आगे आदेशों तक बनी रहेंगी
फिलहाल डॉ.विनीता कुमार आर्थिक सलाहकार, वित्तीय सेवाएं विभाग, वित्त मंत्रालय, नई दिल्ली है।
आपने निम्नलिखित विषयों पर पुस्तकें प्रकाशिक की हैं:
Ø आर्थिक वृद्धि व ग्रामीण निर्धनता – दि इण्डियन एक्सपीरियन्स (1960-1995)
Ø लर्निंग टु शेयर : एक्सपीरियन्य एण्ड रेफलेक्शन्स ऑन पार्टिसिपेटरी रूरल अप्रैज़ल एण्ड कम्यूनिटी पार्टिसिपेशन

श्रीमती.चित्रा चंद्रमौलीश्वरन
भारतीय रिज़र्व बैंक नामिती निदेशक
जन्म-तिथि : 26.07.1944
अर्हता : एम.एससी, सीएआइआइबी
: 27.02.2007 को भारत सरकार द्वारा नामित और सरकार के आगे आदेश आने तक बनी रहेंगी
आप 1967 में भारतीय रिज़र्व बैंक में भर्ती हुईं और आपने केन्द्रीय कार्यालय, मुंबई में आइइसीडी, डीबीओडी और विदेशी विनिमय (विनिमय नियंत्रण) विभागों में काम किया है। आपने दिल्ली और बेंगलूर स्थित क्षेत्रीय कार्यालयों में वरिष्ठ पदों पर रहीं। आप वर्ष 2004 में भारतीय रिज़र्व बैंक के मुख्य महा प्रबंधक के रूप में सेवानिवृत्त हुई हैं।
27.02.2007 को भारत सरकार द्वारा बैंक की मंडल में रिज़र्व बैंक की नामिती के रूप में नामित किया गया है।

श्री एन.श्रीधरन
कर्मकार कर्मचारी निदेशक
जन्म-तिथि : 10.12.1950
अर्हता : एसएसएलसी : 20.04.2007 को भारत सरकार द्वारा नामित वर्तमान कार्यावधि
की समाप्ति की तारीख : 19.04.2010 और इसके बाद उनके उत्तराधिकारी नामित होने तक या वे जब आइओबी के कर्मकार कर्मचारी नहीं रह जाते या आगे के आदेश मिलने तक, जो भी पहले हो
श्री एन.श्रीधरन 02.05.1972 को बैंक में भर्ती हुए और उन्हें आइओबी में 36 वर्षों से ज्यादा अनुभव। फिलहाल आप आइओबी में कथीड्रल शाखा में विशेष सहायक प्रवर्ग में हैं।
श्री बी.वी.अप्पा राव
अंशकालिक गैर-अधिकारी निदेशक
जन्म-तिथि : 06.06.1950
अर्हता : बी.काम, एफसीए
: 29.08.2008 को भारत सरकार द्वारा नियत
वर्तमान कार्यावधि
की समाप्ति की तारीख : 28.08.2011
1980 में अर्हता प्राप्त सनदी लेखाकार, आंध्रा बैंक में अधिकारी के रूप में तुरंत भर्ती हुए और 6 वर्षों तक सेवा की। आंध्रा बैंक छोडने के बाद आप आंध्र प्रदेश के आंध्रा शुगर्स के वरिष्ठ प्रबंधन में भर्ती हुए और वहॉं 7 साल की सेवा की।
वर्तमान में आप 1994 में शुरू मेसर्स बी.वी.रॉव एसोसियेट्स, सनदी लेखाकार,गुण्टूर में वरिष्ठ भागीदार है। इन 14 सालों में आप यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया, भारतीय स्टेट बैंक और आंध्रा बैंक के लिए सांविधिक शाखा परीक्षा लेखक थे। आप गुंटूर में आंध्रा बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया की विभिन्न शाखाओं के लिए समवर्ती परीक्षा लेखक थे। आप युनाइटेड इन्श्योरेन्स कम्पनी लिमिटेड के प्रभागों के लिए कंट्रोलर एण्ड आडिटर जनरल ऑफ इण्डिया द्वारा नियुक्त सांविधिक परीक्षा लेखक भी थे। 
श्री सूरज खत्री
अंशकालिक गैर-अधिकारी निदेशक
जन्म-तिथि : 06.08.1955
अर्हता : बी.एससी, एलएलबी, लेबर लॉ में डिप्लोमा
: 09.12.2005 को भारत सरकार द्वारा नामित वर्तमान कार्यावधि की समाप्ति की तारीख : 08.12.2008 राजस्थान उच्च न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में पेशारत विधि पेशावर। आप पत्रकार, संपादक और प्रकाशक भी हैं।
श्री ए.के.भार्गव
शेयरधारक निदेशक
जन्म-तिथि : 10.05.1943
अर्हता : बी.काम, एलएलबी, सीएआइआइबी
भारत सरकार के अलावा शेयरधारकों द्वारा 08.12.2005 को चुने गये।
वर्तमान कार्यावधि
की समाप्ति की तारीख : 07.12.2008
श्री ए.के.भार्गव पंजाब नेशनल बैंक के महा प्रबंधक के रूप में सेवानिवृत्त हुए। आप 40 वर्षों का अनुभव रखने वाले व्यावसायिक बैंकर। वर्तमान में प्रबंधन और वित्तीय सलाहकार हैं।
डॉ.चिरंजीब सेन
शेयरधारक निदेशक
जन्म तिथि : 29.09.1946
अर्हता : एम.ए (अर्थशास्त्र), पीएच.डी
भारत सरकार के अलावा शेयरधारकों द्वारा 08.12.2005 को चुने गये
वर्तमान कार्यावधि
की समाप्ति की तारीख : 07.12.2008
आप इण्डियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेनेजमेण्ट,बेंगलूर में इकोनोमिक्स के प्रोफसर हैं और भारत और विदेशों में लगभग 13 विश्वविद्यालयों में अतिथि प्रोफेसर हैं। आपने कई पुस्तकों का संपादन किया है। विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर आपके द्वारा लिखे गए कई लेख भारत और विदेशी पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं।

श्री एम.एन.वेंकटेसन
शेयरधारक निदेशक
जन्म तिथि : 03.10.1955
अर्हता : बी.काम, एफसीए
भारत सरकार के अलावा शेयरधारकों द्वारा 08.12.2005 को चुने गये
वर्तमान कार्यावधि
की समाप्ति की तारीख : 07.12.2008
श्री एम.एन.वेंकटेसन गत तीन दशकों से पेशारत सनदी लेखाकार हैं। आप मेसर्स.एम.आर.नारायन एण्ड कं. जो एक सनदी लेखाकार फर्म है, और लेखा परीक्षा और वित्तीय परामर्शी में विशिष्ट है, में साझेदार हैं। आप 1984 से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक की लेखा परीक्षा बतौर सांविधिक केन्द्रीय लेखा परीक्षक करते आ रहे हैं।
आप ओएनजीसी, आइओसी, एमएमटीसी, आइटीआइ, बीएचईएल आदि सहित सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की लेखा परीक्षा करते आ रहे हैं। आप एनबीएफसी की विशेष लेखा परीक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में बृहत निजी कार्पोरेट की लेखा परीक्षा करते आ रहे हैं। आप वित्तीय योजना, परियोजना, वित्तीय प्रबंधन और संबंधित विषयों में विभिन्न कार्पोरेटस को सलाह मशविरा देते रहे।
आपने सदरन इंडिया रीजनल काउंसिल ऑफ द इंस्टिट्यूट ऑफ चाटर्ड एकाउंटेंट ऑफ इंडिया एण्ड ऑडिटर्स ऑफ सोसाइटी में विभिन्न सेमिनॉर व कान्फेरेन्स में बैंक ऑडिट पर तकनीकी पेपर तथा भाषण दिए हैं। चाटर्ड एकाउंटेंट ऑफ इंडिया और सोसाइटी ऑफ ऑडिटर्स की प्रोफशनल डेवलपे में सदस्य इण्डियन रीजनल काउन्सिल ऑफ इण्डिया, चारटर्ड अकाउंटट्स ऑफ इण्डिया की प्रोफशनल डेवलपमेण्ट कमिटि के साथ सहयोज्य। |