टी टी डी को दान
टी टी डी, तिरुमलै की निम्नलिखित योजनाओं में उदारमन से दान करें, जो इण्डियन ओवरसीज़ बैंक की सभी शाखाओं द्वारा सममूल्य पर कोई कमीशन या प्रभार के बिना स्वीकार्य है ।
1. श्री वेंकटेश्वरा नित्य अन्नदान योजना : इस योजना के ज़रिए तीर्थयात्रियों और गरीबों को मुफ्त में भोजन दिया जाता हे।
2. श्री वेंकटेश्वरा प्राणदान ट्रस्ट: इससे गरीबों को प्राणदान का उपहार प्राप्त है।
3. श्री बालाजी आरोगय वरप्रसादिनी योजना: गरीबों को अत्याधुनिक चिकित्सा टेक्नॉलाजी प्राप्त होती है।
4. श्री वेंकटेश्वरा वनाभिवृद्धि योजना : तिरुमलै के पावन वनों में आप अपना पेड उगाऍं।
5. बी आइ आर आर डी योजना: गरीब अपंगों के लिए मुफ्त में चिकित्सा की सुविधा प्राप्त होती है।
न्यूनतम दान राशि रू.1000 और हज़ार के गुणजों में की जा सकती है। रू.1000 से कम रकम की राशि दानकर्ता को सूचना दिए बिना श्रीवारी हुण्डी में जमा की जाएगी।
दान राशि के अनुसार उपलब्ध सामान्य सुविधाऍं :
रू. 10 लाख और उससे अधिक दान राशि:
- दानकर्ता और उसके परिवार को (पॉंच से अनधिक) साल में तीन दिन के लिए वी आइ पी सूट में, मुफ्त में ठहरने की सुविधा उपलब्ध होगी, बशर्ते स्थान उपलब्ध हो। इसका किराया रू.500/- या टीटीडी द्वारा समय समय पर तय करने के अनुसार होगा।
- दानकर्ता और उसके परिवार को (पांच से अनधिक) साल में 3 दिन के लिए अर्चना अनंतर हेतु उपलब्ध होने पर शामिल किया जाएगा।
- दानकर्ता के आने पर, साल में एक बार उस को प्रसाद के रूप में बीस छोटे लड्डू दिए जाएंगे।
- दानकर्ता के आने पर साल में एक बार उसको एक दुपट्टा और ब्लाउस का कपडा “बहुमानम” के रूप में दिया जाएगा।
- दानकर्ता के केवल प्रथम यात्रा पर आने पर एक 5 ग्राम गोल्ड डॉलर और गोल्ड प्लेटड सिल्वर मेडल दिए जाएंगे जिसमें श्रीवारु और माता पद्मावती देवी के चित्र रहेंगे।
- ये सुविधाऍं दानकर्ताओं को, यदि व्यक्तिगत हो तो पूरे जीवनकाल हेतु और फर्म, कंपनी व संयुक्त दानकर्ता हो तो 20 साल हेतु दी जाएंगी। रू.5 लाख और उससे अधिक दान राशि:
- दानकर्ता और उसके परिवार (पांच से अनधिक) को साल में 3 दिन के लिए एआरपी काउण्टर में मुफ्त में या वी आइ पी कमरे में भुगतान पर, ठहरने की सुविधा दी जाएगी, बशर्ते कि स्थान उपलब्ध हो।
- दानकर्ता और उसके परिवार (पांच से अनधिक) को साल में 3 दिन, वैकुंठम-क्यू कांप्लेक्स-1 में सेल्लार के ज़रिए दर्शन हेतु जाने की अनुमति दी जाएगी, बशर्ते कि स्थान उपलब्ध हो।
- दाता के आने पर, साल में एक बार उस को प्रसाद के रूप में दस छोटे लड्डु दिए जाएंगे।
- दानकर्ता के आने पर साल में एक बार दाता को एक दुपट्टा और ब्लाउस का कपडा “बहुमानम” के रूप में दिया जाएगा।
- दानकर्ता के केवल पहली बार आने पर गोल्ड प्लेटड सिल्वर मेडल दिया जाएगा जिसमें श्रीवारु और पद्मावती देवी के चित्र होंगे।
- ये सुविधाऍं दानकर्ता को, यदि व्यक्तिगत हो तो पूरे जीवनकाल के लिए और फर्म, कंपनी व संयुक्त हो तो 20 साल हेतु दी जाएगी।
रू.1 लाख और 5 लाख से कम दान राशि :
- दानकर्ता और उसके परिवार (पांच सदस्यों से अनधिक) को साल में एक दिन एआरपी काउण्टर में मुफ्त में या वी आइ पी कमरे में भुगतान पर, (बशर्ते स्थान उपलब्ध हो), ठहरने की सुविधा दी जाएगी।
- दानकर्ता और उसके (पांच सदस्यों से अनधिक) को साल में एक दिन, वैकुण्ठम-क्यू कांप्लेक्स-1 में सेल्लार के ज़रिए दर्शन हेतु जाने की अनुमति, स्थान उपलब्ध होने पर दी जाएगी
- दानकर्ता के आने पर, साल में एक बार उनको प्रसाद के रूप में छ: छोटे लड्डु दिए जाऍंगे।
- दानकार्ता के आने पर साल में एक बार उस को एक दुपट्टा और ब्लाउस का कपडा “बहुमानम” के रूप में दिया जाएगा
- ये सुविधाऍं दानकर्ता का यदि व्यक्तिगत हो ता पूरे जीवनकाल हेतु और फर्म, कंपनी व संयुक्त हो ता 20 साल हेतु दी जाएंगी
1) श्री वेंकटेश्वरा नित्य अन्नदान योजना
योजना के विवरण: श्री वेंकटेश्वरा नित्य अन्नदान योजना तिरुमलै में गरीबों को मुफ्त में भोजन दिया जाता है। प्रति दिन 15000 से 25000 गरीबों को मुफ्त में भोजन देने के साथ साथ "श्रीवारी" दर्शन हेतु वैकुंठम "क्य" कांप्लेक्स ; 11 में इंतज़ार कर रहे तीर्थयात्रियों को भी मुफ्त में भोजन पैकट दिए जाते हैं। प्रति दिन टीटीडी के अपने एसवीआइएमएस, बीआइआरआरडी, रूइया और प्रसूति अस्पतालों में लगभग 2000 मरीज़ों को मुफ्त में भोजन पैकट दिए जाते हैं।
विशेष सुविधाऍं
दानकर्ता का नाम अन्नदान कांप्लेक्स के डाइनिंग हाल में प्रदर्शित किया जाएगा।
आय कर छूट: व्यक्ति, फर्म, कंपनियॉं इत्यादि दान कर सकते हैं और वे भारतीय आय कर अधिनियम की धारा 80(जी) के अधीन आय कर छूट हेतु पात्र होंगे।
दान: विप्रेषण "कार्यपालक अधिकारी, एस वी नित्य अन्नदानम ट्रस्ट" के नाम पर
1. इण्डियन ओवरसीज़ बैंक, शापिंग कांप्लेक्स, तिरुमलै पिन 517 504 फोन : 91-0877-2277718
ई-मेल: tirumalabr@vijsco.ionbnet.co.in या
2. इण्डियन ओवरसीज़ बैंक, 630, मस्जिद रोड, वीवी महल, तिरुपती पिन 517 501 फोन: 0877-2221491, 2220445
ई-मेल : vjtptbr@vijscoiobnet.co.in को भेजे जा सकते हैं।
2) श्री वेंकटेश्वरा प्राणदान ट्रस्ट:
योजना के विवरण: श्री वेंकटेश्वरा प्राणदान ट्रस्ट का लक्ष्य टीटीडी के सभी अस्पतालों में हृदय, किड्नी और ब्रेइन से संबंधित रोगों से पीडित गरीब मरीज़ों को मुफ्त में चिकित्सा सुविधा देकर उन्हें पुन: जीवन देना है।
यहॉं रीनल नाकामयाबी, हिमोफिलिया और कैन्सर आदि के लिए उपचारों के अनुसंधान व विकास में प्रोत्साहन दिया जाता है। ब्लड- बैंक आर्टिफिशियल लिंब्स, फिसियोथेरेपी, टूल व इम्प्लांट्स जैसे मूलभूत साधन की सुविधाऍं गरीब मरीजों को मुफ्त में दी जाएंगी।
आय कर छूट: आय की अधिनियम की धारा 80 जी के अधीन दानकर्ता कटौती हेतु पात्र हैं।
दान: विप्रेषण" कार्यपालक अधिकारी, एस वी प्राणदान ट्रस्ट" के नाम पर
1. इण्डियन ओवरसीज बैंक, शापिंग कांप्लेक्स, तिरुमलै - 517 504 फोन: 91-0877-2277718 ई-मेल: tirumalabr@vijsco.iobnet.co.in या
1.2. इण्डियन ओवरसीज बैंक, 630, मस्जिद रोड, वीवी महल, तिरुपती- 517 501. 0877-2221491,2220445 ई-मेल: vjtptbr@vijsco.iobnet.co.in को भेजे जा सकते हैं
3. श्री बालाजी आरोग्य वरप्रसादिनी योजना
योजना के विवरण: टीटीडी द्वारा स्थापित श्री वेंकटेश्वरा इन्स्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइन्स (एसवीआइएमएस) एक नवीनतम सूपर स्पेशालिटी केंद्र है, जो जरूरतमंदों को अत्याधुनिक मेडिकल टेक्नालजी की सुविधा देता है। सेवाऍं, प्रशिक्षण और मेडिकल साइंसेस में शिक्षा देने के अलावा अनुसंधान तथा विकास हेतु भी प्रोत्साहित किया जाता है।
गरीबों और जरूरमंदों को संपूर्ण एवं अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाऍं प्रदान करने के उद्देश्य से एसवीआइएमएस ने बालाजी आरोग्य वर प्रसादिनी योजना शुरु की है।
* इच्छुक दानकर्ता साधन, वाहन इत्यादि एसवीआइएमएस को दान दे सकते हैं और यदि वे चाहें तो ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा शिविर का प्रायोजन भी कर सकते हैं।
आय कर छूट: एसवीआइएसएम को देय दान (बालाजी आरोग्य वरप्रसादिनी योजना के अधीन) धारा 35 (100% छूट) की उपधारा(आइ) के खण्ड (ii) के अधीन आय कर से छूट है।
दान: विप्रेषण " कार्यपालक अधिकारी, श्री बालाजी आरोग्य वरप्रसाइदिनी योजना " के नाम पर
1. इण्डियन ओवरसीज बैंक, शापिंग कांप्लेक्स, तिरुमलै - 517 504. फोन: 91-0877-2277718. ई-मेल: tirumalabr@vijsco.iobnet.co.in या
2. इण्डियन ओवरसीज बैंक, 630, मस्जिद रोड, वीवी महल, तिरुपती - 517 501. फोन: 0877-2221491,2220445 ई-मेल: vjtprbr@vijsco.iobnet.co.in को भेजे जा सकतें है।
4) श्री वेंकटेश्वरा वनाभिवृद्धि योजना
योजना के विवरण: तिरुमलै के पावन वन मानवजाति के लिए भगवन श्री वेंकटेश्वरा के उपहार हैं। इस क्षेत्र की प्रकृति को बचाने और इसके रखरखाव के लिए टीटीडी ने श्री वेंकटेश्वरा वनाभिवृद्धि योजना के नाम से कई अच्छी योजनाऍं शुरू की हैं।
1. तिरुमलै के पावन पर्वतों में दानकर्ता के नाम पर एक बार पौधे का रोपन किया जाएगा और उदार राशि के अनुसार 5 साल या 2 साल के लिए उसका रखरखाव किया जाएगा।
. दानकर्ता का नाम डी एफ ओ के कार्यालय में प्रदर्शित किया जाएगा।
आय कर छूट: इस योजना के अधीन आय कर छूट उपलब्ध नहीं हैं।
दान: प्रेषण ‘कार्यपालक अधिकारी, टी टी देवस्थान, तिरुपती’ के नाम पर
1. इण्डियन ओवरसीज़ बैंक, शापिंग कांप्लेक्स, तिरुमलै – 517 504 फोन : 91-0877-2277718 ई-मेल : tirumalabr@vijsco.iobnet.co.in या
2. इण्डियन ओवरसीज़ बैंक, 630, मस्जिद रोड़, वीवी महल, तिरुपती – 517 501.
फोन: 0877-2221491,2220445 ई-मेल: vjtprbr@vijsco.iobnet.co.in को भेजे जा सकते हैं ।
5) बी आइ आर आर डी योजना
योजना के विवरणः अपंगों के लिए श्री बालाजी इन्स्टिट्यूट ऑफ सर्जरी, रिसर्च और पुनर्वास ट्रस्ट एक प्रमुख चिकित्सा संस्था है, जो पोलियो मेलिटिस, सेरिब्रल पैल्सी, कॉनजेनिटल एनॉमलिस, स्पाइनल दुर्घटनाऍं तथा कई तरह की मुसीबतों से पीडि़त अपंगों को चिकित्सा प्रदान करती है।
बी आई आर आर डी अत्याधुनिक चिकित्सा टेक्नालॉजी का प्रयोग करता है तथा गरीबों को मुफ्त में सेवाऍं प्रदान करता है। यह जरूरतमंदों और गरीबों को मुफ्त में प्रत्यारोपित अंग, कैलिपर और सहायक उपकरण आदि भी देता है।
आय कर छूट: व्यक्ति, फर्म, कंपिनयॉं इत्यादि दान कर सकते हैं और वे भारतीय आयकर अधिनियम की धारा (जी ) के अधीन आय कर छूट हेतु पात्र हैं।
दान :प्रेषण ‘कार्यपालक अधिकारी, बी आइ आर आर डी योजना, टीटीडी, तिरुपती ‘ के नाम पर
1. इण्डियन ओवरसीज़ बैंक , शापिंग काम्लेक्स, तिरुपती पिन - 517 504 फोन: 91;0877;2277718 ई – मेल: tirumalabr@vijsco.iobnet.co.in या
2. इण्डियन ओवरसीज़ बैंक, 630, मस्जिद रोड, वीवी महल, तिरुपती – 517 501 फोन: 0877-2221491, 2220445 ई – मेल: vjtptbr@vijsco.iobnet.co.in को भेजे जा सकतें हैं।