पात्रता
व्यक्तियों का समूह
को-ओपरेटिव सायटी के सदस्य
55 वर्ष से कम उम्र के व्यक्ति
वेतनभोगी व्यक्ति के लिए
न्यूनतम 2 या 3 वर्ष की सेवा के साथ स्थाई नौकरी
स्वरोज़गार व्यवसायी के लिए
संबंधित क्षेत्र में कम से कम तीन वर्ष का अनुभव हो।
उद्देश्य
मकान/फ्लैट खरीदने, निर्मित करने या उसके पुनर्निर्माण के लिए
ऋण की प्रमात्रा
मकान/ फ्लैट की कीमत का अधिकतम 80% अथवा 50 लाख जो भी कम हो, प्राप्त कर सकते हैं। आपको प्राप्त होने वाली राशि आपकी आयु और चुकतान क्षमता पर निर्भर है ।
मार्जिन
नए के साथ- साथ पुराने मकान/ फ्लैट की अनुमानित लागत ( जिसमें ज़मीन की लागत शामिल है) का 20% न्यूनतम मार्जिन है।
ब्याज दर
कृपया
रीटेल क्रेडिट ब्याज दरें को क्लिक करें।
चुकतान
आप 20 वर्ष की अधिकतम अवधि के लिए समान मासिक किस्तों में ऋण का चुकतान कर सकतें हैं। नियत ब्याज दर के विकल्प के लिए अधिकतम चुकतान अवधि 10 वर्ष है। बकाया पर या आहरण- क्षमता से अधिक राशि विप्रेषित करने पर चुकतान पूर्व प्रभार 1.00% लगाया जाएगा।
अवकाश अवधि
ऋण की पहली संवितरण की तारीख या निर्माण पूरा होने की तारीख, दोनाँ में जो भी पहले हो से 18 माह की अधिकतम अवकाश अवधि है। यदि खरीदा गया मकान है तो अवकाश अवधि 3 महीने है।
प्रतिभूति
पहला बंधक उस सम्पत्ति पर होना चाहिए जो खरीदी, निर्मित या पुनर्नवीकृत की जानी है ।
ज़मीन, आवेदक के नाम या पति-पत्नी के साथ संयुक्त नाम पर होनी चाहिए जो कि सह-बाध्यकर्ता हों।
संपत्ति पर स्पष्ट और विपणन योग्य हकनामा होना चाहिए।
संपत्ति पर पर्याप्त कीमत का व्यापक बीमा हो।
एनएससी, एलआइसी, यूटीआइ की यूनिटें अतिरिक्त प्रतिभूति के रूप में स्वीकार भी की जाएंगी।
संसाधन प्रभार
रू30,000/- के अधिकतम संसाधन प्रभार के साथ ऋण राशि का 1.5% संसाधन प्रभार है। इसमें बिना पूर्व सूचना के समय-समय पर परिवर्तन की शर्त शामिल है।
अपेक्षित दस्तावेज़
आवेदन फार्म
आय के प्रमाण के रूप में वेतन प्रमाण-पत्र( वेतनभोगी व्यक्तियों के लिए )
आय का प्रमाण ( व्यावसायियों, व्यापारियों इत्यादि के लिए)
मकान/ फ्लैट का बिक्री करार
सदस्यता का प्रमाण ( को-ओपरेटिव सोसायटियों इत्यादि के लिए)
क्रियाकलाप में अनुभव का प्रमाण ( व्यावसायिकों, व्यापारी व्यक्तियों के लिए )
बैंक के अनुमोदित इंजीनियर/ वकील से संपत्ति पर अधिग्रहण / संपत्ति के संबंध में विधिक राय हेतु / निर्माण हेतु अनुमानित लागत/ मूल्यांकन रिपोर्ट।
एम एस- वर्ड फार्मेट में आवेदन फार्म डाउनलोड करके अपने कंप्यूटर में सेव कर लें, उसका प्रिंट ले लें और संसाधन के लिए इसे आइओबी की किसी नज़दीकी / सुविधाजनक शाखा को भेज दें। हालांकि सूचनाओं को अद्यतन करने के सभी प्रयास किए गए हैं, फिर भी ग्राहकों से अनुरोध है कि अद्यतन जानकारी के लिए शाखाओं से संपर्क करें।