| |
|
|
पेशेवरों जैसे डाक्टर, वकील, सनदी लेखाकार, बहुराष्ट्रीय कंपनियों के कार्यपालक , उच्च साखवाले के लिए आइओबी एक अनुपम बचत बैंक उत्पाद उपलब्ध करवाता है । इस उत्पाद के तहत हम कई रियायतें दे रहे हैं । आपको पिछले तीन महीनों के दौरान सिर्फ़ रु.50000 का औसत दैनिक शेष बनाए रखना है ।
|
|
पात्रता |
सभी व्यक्ति जैसे डाक्टर, वकील, सनदी लेखाकार, बहुराष्ट्रीय कंपनियों, साफ़्टवेयर कंपनियों, निजी व सार्वजनिक क्षेत्र में कार्यरत कार्यपालकगण और व्यापारी लोग, उच्च साखवाले व्यक्ति, मुख्य कार्यकारी अधिकारी गण तथा आइएएस व आइपीएस
|
|
न्यूनतम शेष अपेक्षा |
पिछले तीन महीनों के दौरान औसत दैनिक शेष रु.50000 से कम न हो
|
|
विशेषताएँ /रियायतें |
· खाता खोलते ही एटीएम कार्ड दिया जाएगा। · बिना प्रभार के अंतर्राष्ट्रीय डेबिट कार्ड · इंटरनेट बैंकिंग ( ईसी बैंकिंग ) · एमआइसीआर केंद्रों पर निःशुल्क जारी पर्सनालाइज़्ड मल्टी- सिटी चेक · ई-मेल के ज़रिए मासिक खाता विवरण · दैनिक लेनदेनों के लिए एसएमएस से सूचना · आरटीजीएस से बिना प्रभार के निधियों का अंतरण · एनईएफ़टी के ज़रिए बिना प्रभार के निधियों का अंतरण · निःशुल्क नाम अंकित पर्सनलाइज़्ड चेक बुक · रुपए पाँच लाख तक की बीमा सुरक्षा निःशुल्क · सीबीएस/टीबीए शाखाओं में कहीं भी बैंकिंग सुविधा · सोने के सिक्कों के लिए अधिमानी दर · किसी भी बैंक में एटीएम कार्ड का प्रयोग निःशुल्क · डी-मैट खाता खोलने के लिये कोई प्रभार नहीं · बिना किसी लागत के ऑन-लाइन कर भुगतान
· ऑन-लाइन पर बिल अदा करने की सुविधा
· परिवार स्वास्थ्य बीमा की सुविधा
· पैन / टैन की सुविधा
यदि तिमाही औसत शेष रू.50,000 से अधिक है व रू.1,00,000 से कम तो रू.65,000 से अधिक के शेष को अंतरित करके रू.2,000/- के यूनिटों में मियादी जमा में रखा जाएगा। जब कभी न्यूनतम शेष सीमा से कम हो जाता है, तो मियादी जमा में से पर्याप्त यूनिटों को बन्द कर बचत खाते में “आखिर में आया - पहले गया” आधार पर अंतरित कर दिया जाता है। |
|
और अधिक जानकारी के लिए हमारी निकटम शाखा से संपर्क करें । |
|
|