|
सामाजिक वित्तीय ज़रूरतों को पूरा करने के लिए ऋण । पात्रता यदि आप प्रतिष्ठित संस्थान की नौकरी में स्थायीकृत कर्मचारी है या व्यवसाय या स्वरोज़गार में है या गतिविधि के क्षेत्र में तीन वर्ष का अनुभव है, तो आप ऋण के लिए आवेदन दे सकते हैं यदि वर्तमान ऋण की किश्त को जोड़ते हुए सकल वेतन के कम से कम 40% वेतन घर ले जाने वाले वेतनभोगी हैं तो आप आवेदन दे सकते हैं।
उद्देश्य परिवार में विवाह, बच्चों के शिक्षण, चिकित्सकीय उपचार इत्यादि जैसे आपके सामाजिक वित्तीय दायित्वों को पूरा करने के लिए यह ऋण लिया जा सकता है। ऋण किसी भी वित्तीय दायित्व के लिए कानून के दायरे में रहकर लिया जा सकता है। बैंक अपने द्वारा घोषित उद्देश्य की जाँच नहीं करेगा।
अधिकतम ऋण आप अधिकतम रुपए 3 लाख तक का ऋण ले सकते हैं। यद्यपि ऋण की राशि आपके द्वारा प्रदान की जाने वाली ज़मानत तथा चुकतान-क्षमता पर निर्भर है। व्यावसायिकों के लिए , स्वरोज़गार वालों तथा व्यापार संबद्ध लोगों के लिए ऋण राशि पिछले वर्ष की कुल आय तक सीमित है जो आयकर विवरणी में घोषित की गई तथा 3 लाख से अधिक नहीं।
मार्जिन अचल संपत्ति पर 50% तथा एनएससी, केवीपी, आईवीपी, यूएलआईपी इत्यादि पर 25% तथा भारतीय जीवन बीमा निगम तथा अन्य निजी कंपनियों की जीवन बीमा पॉलिसी ( समर्पित मूल्य ) पर 10% की मार्जिन प्रतिधारित जाएगी।
चुकतान चुकतान अधिकतम 48 महीनों की अवधि में मासिक समान किस्तों में किया जा सकता है। चुकतान लघु अवधि में करने की भी अनुमति दी जा सकती है।
सुरक्षा एनएससी, केवीपी, आईवीपी, यूएआईपी, युनिट इत्यादि अथवा एलआईसी तथा आईआरडीए द्वारा अनुमोदित अन्य निजी कंपनियों की जीवन बीमा पॉलिसी अथवा अचल संपत्ति।
दस्तावेज़ - ऋण लेने का उद्देश्य, ऋण के लिए अपेक्षित राशि तथा चुकतान की अवधि दर्शाते हुए आवेदन। - रोज़गार तथा आय का प्रमाण - व्यावसायिकों, स्वरोज़गार तथा व्यवसाय के लोगों के क्षेत्र में गतिविधियों का प्रमाण पत्र - व्यवसायियों इत्यादि के आयकर आकलन आदेश या आईटीओ पावती के साथ विवरणी - प्रदान की गई ज़मानत तथा दस्तावेज़ों की प्रति
आवेदन फार्म डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें
|