पात्रता
आप आवेदन कर सकते हैं यदि आप निम्नलिखित में स्थायी रूप से नियुक्त है :
सरकारी कार्यालय
सार्वजनिक क्षेत्र उपक्र
प्रतिष्ठित निजी उद्यम या
यदि आप स्वनियोजित व्यवसायी
ऋण आपके फर्म या कंपनी के नाम में आवेदित किया जा सकता है
आय की पात्रता
एक स्थाई नौकरी जिसमें आपके कुल वेतन में से घर ले जानेवाला वेतन, भविष्य निधि और बीमा कटौतियों के पश्चात 50% से अधिक हो। आवेदक की कुल मासिक आय पत्नी/ पति की आय को मिला कर और अन्य साधनों से प्राप्त आय सहित कार की खरीद के लिए रु.8000/- और दोपहिया वाहन की खरीद के लिए रु.5000/- से कम नहीं होनी चाहिए।
उद्देशय
नए या पुराने गाडी की खरीद (५ साय से अनधिक का) या नए टू वीलर खरीदने के लिए
ऋण की रकम
नई कार - कार की कीमत का 90 % तक
पुरानी कार - कार के बाज़ार मूल्य का 75% तक, बशर्तें वह अधिकतम रु. 5 लाख तक हो।
नया दोपहिया वाहन - वाहन की कुल कीमत का 90 % या कुल मासिक वेतन का दस गुणा या रु.60,000/- जो भी कम हो।
ब्याज की दर
कृपया "रिटेल उधार ब्याज दरें" को क्लिक करें
चुकतान
-नई कार, आप 60 समान मासिक किस्तों में भुगतान कर सकते हैं -पुरानी कार, आप 36 समान मासिक किस्तों में भुगतान कर सकते हैं
-नया दोपहिया वाहन, आप 60 समान मासिक किस्तों में चुकतान कर सकते हैं
दस्तावेज़
- एक आवेदन फॉर्म
- आय के प्रमाण स्वरूप आपका वेतन प्रमाण-पत्र, आयकर विवरणी या कर-निर्धारण अदेश
- नई कार / दोपहिया वाहन के लिए कोटेशन / प्रोफॉर्मा इनवॉयस।
- पुरानी कार के लिए दो प्रतिष्ठित ऑटो डीलरों से मूल्य-निर्धारण प्रमाण-पत्र
- एमएस वर्ड फोर्मेट में आवेदन फार्म को डाउनलोड करें और आइ ओबी की किसी भी शाखा में संसाधन
हेतु भेजें