नो फ्रिल बचत बैंक

IOB
सुगम (NO FRILLS) खाता
वर्तमान में बैंकों द्वारा बचत बैंक खातों में न्यूनतम बनाए रखने तथा प्रभारित प्रभारों के कारण अधिकांश लोग बैंक में बचत बैंक खाते खोल / रख नहीं पा रहे हैं । अतः हमारे बैंक ने सभी शाखाओं में सुगम खाता (No Frills) शुरु किया हैय जिसमें कम शेष रकमा रखी जा सकती है ।
पात्रता व्यक्ति, पेन्शनर, दस साल की आयु पूरा करनेवाले नाबालिग़ सहित सभी व्यक्ति । संयुक्त खाते खोलने की अनुमति है ।
न्यूनतम शेष रु.5 /-
खाते से आहरण मात्र आहरण पर्ची का उपयोग करना है ।चेक बुक जारी नहीं की जाएगी ।
ब्याज का भुगतान 3.50% प्रतिवर्ष
लेनदेन की रकम किसी भी समय खाते में शेष रु.50000 से अधिक नहीं होना चाहिए और एक साल में कुल जमा रकम रु.100000 से अधिक नहीं होनी चाहिए ।
लेनदेनों की संख्या प्रति अर्धवर्ष 25 लेनदेन
लेनदेनों की संख्या निर्धारित संख्या से बढ़ने पर दंड दंड लागू नहीं ।
मूल्य संवर्धन / रियायतें खाते में और कोई मूल्य संवर्धन या रियायतें नहीं दी जातीं । लिखतों की उगाही और माँग ड्राफ़्ट /डाक अंतरण के लिए सामान्य प्रभार वसूल किए जाएँगे । डेबिट कार्ड जारी नहीं किए जाते ।
किन शाखाओं में खाता खोला जा सकता है बैंक की सभी शाखाओं में