अनिवसी आवास ऋण

IOB
पात्रता

वे अनिवासी जो रखते हैं वैध  भारतीय पासपोर्ट  के साथ अनिवासी भारतीय या  भारतीय मूल के व्यक्ति हैं तथा पाकिस्तान और बंग्लादेश को छोडकर अन्य देश के पासपोर्ट धारक हैं

आपकी मासिक आय भारतीय रुपयों में 10,000/- हो

उद्देश्‍य


मकान खरीदने , बनवाने अथवा नवीकरण कराने के लिए ।  भारत वापस लौटने की स्थिति में यह मकान / फ्लैट निजी  आवास के लिए हो।

ऋण-रकम


नया मकान खरीदने अथवा निर्मित  करने के लिए- मासिक वेतन का 20 गुना अथवा मकान की लागत का अधिकतम 80% अथवा रु 50 लाख - इनमें से जो कम हो।

मकान के नवीकरण के लिए-- अधिकतम रु 5 लाख

मार्जिन


इसके लिए न्यूनतम मार्जिन 20% है।  मार्जिन की राशि को आप विदेशी धन-प्रेषण द्वारा अथवा भारत में उपलब्ध आपके एन आर ई/ एन आर ओ/ एफ सी एन आर निधियों से भर सकते हैं।

प्रतिभूति


आप जिस संपत्ति को खरीदने, बनाने या नवीकृत करने जा रहे हैं उक्त संपत्ति को ऋण के लिए साम्यिक बंधक के रूप में प्रदान कर सकते हैं।

संपत्ति बैंक के खंड के साथ पर्याप्त कीमत के लिए बीमाकृत होनी चाहिए।     

चुकतान

 
यदि आपने मकान खरीदा या बनवाया है तो आप अधिकतम 180 ( 15 वर्ष) किस्तों में ऋण चुका सकते हैं। स्थायी दर के विकल्प के लिए अधिकतम चुकतान अवधि 10 वर्ष हैं। पूर्व-भुगतान प्रभार 1% लगाया जाएगा।

आप नए विदेशी धन-राशि प्रेषण द्वारा अथवा भारत के एन आर ई/ एन आर ओ/ एफ सी एन आर खातों से समान मासिक किस्तों में ऋण चुका सकते हैं।

यदि आपने अपनी संपत्ति को किराये पर दिया है तो आप किराये की आमदनी निर्धारित मासिक किस्तों से अधिक होने पर भी, इस रकम से ऋण की किस्तों समायोजित कर सकते हैं।

यदि किराये की राशि निर्धारित मासिक किस्तों से कम है तो नए धन प्रेषण द्वारा अथवा भारत में आपके एन आर ई/ एन आर ओ/ एफ सी एन आर खाते से डेबिट करवा कर इस कमी  की  पूर्ति करें।

इस ऋण की किस्त, ब्याज और अन्य प्रभारों का चुकतान एन आर आइ के भारत में निवासी निकट-संबंधियों के बैंक खाते के माध्यम से भी किया जा सकता है।

अवकाश अवधि


यदि आपने मकान खरीदा है तो ऋण प्राप्त होने के 6 महीने बाद ऋण का चुकतान आरंभ हो सकता है।
यदि आपने मकान बनवाया है तो ऋण प्राप्त होने के 12 महीने बाद ऋण का चुकतान आरंभ हो सकता है।
यदि आपने मकान का नवीकरण किया  है तो ऋण प्राप्त होने के 3 महीने बाद ऋण का चुकतान आरंभ हो सकता है।

रीटेल क्रेडिट ब्याज दर

संसाधन प्रभार


संसाधन प्रभार  ऋण रकम का 1.50% होगा़।

आवेदन पत्र को एम एस -वर्ड फार्मेट में डाउनलोड करें, अपने कंप्यूटर में इसे सेव कर लें , मुद्रित करें और इसका संसाधन करने के लिए आइ ओ बी  की किसी नज़दीकी / सुविधाजनक शाखा को भेजें।