नो फ्रील खाता

IOB
वर्तमान में बैंकों द्वारा बचत बैंक खातों में न्यूनतम बनाए रखने तथा प्रभारित प्रभारों के कारण अधिकतर लोग बैंक में बचत बैंक खाते खोल / रख नहीं पा रहे हैं । अतः हमारे बैंक ने सभी शाखाओं में सुगम खाता (No Frills) शुरू किया है जिसमें कम शेष रकम रखी जा सकती है ।
विवरण पात्रता मापदंड
पात्रता        व्यक्ति,  पेन्शनर,  दस साल की आयु पूरा करनेवाले नाबालिग़ सहित सभी व्यक्ति । संयुक्त खाते खोलने की अनुमति है ।   
न्यूनतम शेष       रु.5 /-  
खाते से  आहरण          मात्र आहरण पर्ची का उपयोग करना है ।चेक बुक जारी नहीं की जाएगी ।   
ब्याज का भुगतान  3.50% प्रतिवर्ष   
लेनदेन की  रकम          किसी भी समय खाते में शेष रु.50000  से अधिक नहीं होनी चाहिए और एक साल में  कुल जमा  रकम रु.100000 से अधिक  नहीं होनी चाहिए ।  
लेनदेनों की संख्या          प्रति अर्धवर्ष  25 लेनदेन  
लेनदेनों की संख्या निर्धारित संख्या से बढ़ने पर दंड  दंड लागू नहीं ।
मूल्य संवर्धन / रियायतें खाते में और कोई मूल्य संवर्धन या रियायतें नहीं दी जातीं । लिखतों की उगाही और माँग ड्राफ़्ट /डाक अंतरण के लिए सामान्य प्रभार वसूल किए जाएँगे । डेबिट कार्ड जारी नहीं किए जाते ।   
किन शाखाओं में खाता खोला जा सकता है बैंक की सभी शाखाओं में