Indian Overseas Bank
  होम हमारे बारे में संबंधित लिंक कैरियर्स हमसे संपर्क करें इन्वेस्टर सेल साईट मैप English  
व्यक्तिगत बैंकिंग
बचत बैंक
चालू खाता
मियादी जमा
रीटेल ऋण
आवास ऋण और बंधक
Go आवास ऋण - शुभ गॄह
Go गृह सुधार योजना
Go बंधक - गृह सज्जा
Go बंधक - लिक्विरेंट
Go बंधक - ईजी ट्रेड वित्त
Go अनिवसी आवास ऋण
Go आवास ऋण - अनिवासी भारतीय - अनिवासी भारतीयों के करीबी संबंधियों के लिए आवास ऋण
डेपाजिटरी सेवाऍ
आईओबी फाइन गोल्ड
अंतरराष्ट्रीय वीसा कार्ड
एबीबी - एनी ब्रांच बैंकिंग
बहु नगरीय चेक सुविधा
बीमा तथा म्यूचूवल फण्ड
 
Products & Services
Search
 
ATM & Branch Search
 
 
 
होम  »  व्यक्तिगत बैंकिंग  »  आवास ऋण और बंधक  »  बंधक - गृह सज्जा
बंधक - गृह सज्जा
 
पात्रता

स्थायी सेवा में कार्यरत व्यक्ति  
जिनका अपना मकान अथवा फ्लैट हो 
जिनकी उम्र 55वर्ष से नीचे हो
यदि कारोबार में हैं तो संबंधित  क्षेत्र में उन्हें तीन वर्ष का अनुभव हो

उद्देश्य

फ़र्नीचर, रसोई में उपयोग के उपकरण, एयर कंडीशनर, रूम  कूलर, परदे, पलंग, सिंक, बाथ-टब, शो-केस, अलमारियाँ, कालीन इत्यादि से घर को सजाने के लिए ऋण । अपार्टमेंट की मरम्मत/ नवीकरण करवाने और अपार्टमेंट के सामान्य- क्षेत्र का विकास भी इसमें शामिल है।

ऋण-रकम

मासिक आय के अनुपात में ऋण-रकम का निर्धारण किया जाता है।
क) यदि अन्य पक्ष की गारंटी दी जाती है तो मासिक सकल वेतन का पांच गुना अथवा रु2 लाख, इनमें से जो कम हो ।
ख) यदि ऋण-रकम के बराबर मूल्य की संपार्श्विक प्रतिभूति दी जाती है तो मासिक सकल वेतन का 10 गुना अथवा रु.5 लाख, इनमें से जो भी कम हो।

मार्जिन

न्‍यूनतम मार्जिन, लागत  का 25 % होगी। मार्जिन की यह रकम,
ऋण के बंद हो जाने तक, सावधि जमा के रूप में रखी जाएगी।

ब्याज दर

कृपया रीटेल उधार ब्याज दर को क्लिक करें

चुकतान

आप अधिकतम 5 वर्ष की अवधि के लिए समान मासिक किश्‍तों में ऋण चुका सकते हैं । इस ऋण और गृह ऋण की समान मासिक किश्तें आपके सकल वेतन के 60% से अधिक नहीं होना चाहिए।

प्रतिभूति


रु 2 लाख तक
खरीदी गई वस्तुओं का दृष्टिबन्धन

यदि मकान किसी अन्य बैंक अथवा वित्तीय संस्था से ऋण लेकर खरीदा गया है तो उस बैंक / वित्तीय संस्था से  ग्रहणाधिकार नहीं होने का पत्र प्राप्‍त  करके  जमा करवाना होगा।

ऋण के लिए  अन्य पक्ष की गारंटी

रु 2 लाख से ऊपर और रु 5 लाख तक
फर्नीचर युक्‍त फ्लैट/ मकान को बंधक रखवाना। यदि मकान आइओबी से ही वित्त प्राप्त करके खरीदा गया हो, तब भी, इस ऋण के लिए भी बंधक विस्तारित करना होगा अथवा कम से कम इस ऋण जितनी रकम के मूल्य का कोई भी मकान / फ्लैट बंधक रखवाना होगा। 

यदि मकान किसी अन्य बैंक अथवा वित्तीय संस्था से ऋण लेकर खरीदा गया है तो उस बैंक/वित्तीय संस्था से ग्रहणाधिकार नहीं होने का पत्र प्राप्त करके जमा करवाना होगा।

खरीदी गई वस्तुओं का दृष्टिबन्धन।

दस्तावेज़
 
एक आवेदन फ़ार्म  
आय का प्रमाणपत्र(आपका और आपके गारंटीकर्ता का) 
आपके मकान / फ्लैट के स्वत्व विलेखों की प्रति 
 यदि आपने आवास  ऋण लिया है तो ऋण में बकाया के लिए एक प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा 
आपके द्वारा खरीदी जाने वाली वस्तुओं के लिए अनुमानित खर्च / क्वोटेशन

 
   
© Indian Overseas Bank. 2008 - 2010 All rights reserved बी सी एस बी आइ | बैंक की नीतियाँ | दरों की एक झलक | विदेशी शाखाएँ | आर टी आइ अधिनियम 2005 | बैंकिंग लोकपाल | सेवा प्रभार
निविदाएँ | करार हुए अनुबंध | बेसल - II प्रकटीकरण | सचेतक संकेत| डी एन सी आर | नागरिक अधिकार - पत्र | ग्राहक सेवा | अस्‍वीकरण
This site is best viewed at 1024 X 768 resolution.   Last updated on 30 Jul 2010 Revalsys Technologies