ईजी जमा योजना

IOB
क्‍या ई़जी जमा योजना मेरे लिए उपयुक्‍त है? 
हां, यदि आप ..........  
  • वेतन भोगी व्‍यक्ति हैं
  • व्‍यावसायिक हैं
  • लघु व्‍यापारी हैं
  • गृहस्‍वामिनी हैं या
छात्र हैं और अपनी रकम को लचीली व सुविधापूर्ण मासिक किस्‍तों में बचत करना चाहते हैं तो यह जमा योजना आपके लिए उपयुक्‍त है। 

ई़जी जमा योजना के अन्‍य पहलू क्‍या हैं ?  
  • आप हर महीने जमा की जाने वाली न्‍यूनतम राशि रु
  • 100/- से रु
  • 1000/- तक को चुन सकते हैं।
  • चुनी हुई राशि स्‍थायी राशि होगी और आप हर महीने इस स्‍थायीराशि के दस गुना तक जमा कर सकते  हैं । 
  • 6 महीनों से 10 साल तक की जो अवधियां हैं, उसमें से आपके द्वारा निर्धारित समय पर आपको अपना निवेश ब्‍याज सहित वापस मिल जायेगा। 
  • हर महीने की 10 तारीख से महीने के अंतिम दिन तक आपके खाते में मौजूदा  न्‍यूनतम शेष के आधार पर ही आपको ब्‍याज प्राप्‍त होगा ।  
  • खाते को परिपाकपूर्व बंद करने की अनुमति  दी जाती है।
  • आप मूल धन और उपचित ब्‍याज के 85% तक ऋण ले सकते हैं। 
मैं न्‍यूनतम कितनी ऱकम जमा कर सकता हूँ  ?
 
न्‍यूनतम रकम रु. 100/- है और उच्‍चतर जमाऍं रु.10/- के गुणजों में रु.10,000/- तक की जा सकती हैं।

यद्यपि जानकारी को अद्यतन करने के सभी प्रयास किये गये हैं, फिर भी ग्राहकगण नवीनतम जानकारी के लिए हमारी  शाखाओं से संपर्क करें।