चालू खाता नियम

IOB
रु.25000 के तिमाही औसत शेष वाले चालू खाते परवर्ती महीने में निम्नांकित लाभों के पात्र होंगे ।

1.     प्रतिमाह रु.10000  तक की कुल रकम के देशीय माँग ड्राफ़्ट / डाक अंतरण के लिए महीने में दो बार कमीशन / विनिमय से छूट दी जाएगी ।

2.     प्रतिमाह रु.10000 तक की कुल रकम के लिए बाहरी चेक, ड्राफ़्ट / ब्याज / लाभांश वारंट आदि की ( हुंडियाँ, निर्बंध बिल/ आपूर्ति बिल / प्रलेखी बिल को छोडकर ) वसूली बिना कोई कमीशन के  (वास्तविक डाक खर्च वसूला जाएगा ) की जाती है ।

3.      बिना प्रथम वर्षीय शुल्क (प्रवेश शुल्क या वार्षिक शुल्क )  के कैनकार्ड वीज़ा उपलब्ध किया जाएगा।

क्या मुझे न्यूनतम शेष बनाए रखने की आवश्यकता है ?
महानगरीय और शहरी शाखाओं में रु.2000 और अन्य शाखाओं में रु.1000  का न्यूनतम शेष बनाए रखने की आवश्यकता है ।पंजीकृत अतिलघु क्षेत्र के और ग्रामीण व कुटीर उद्योगों के लिए सभी शाखाओं में रु.1000 का न्यूनतम शेष बनाए रखना है ।

नए चेक बुक के लिए मुझे कितने रुपए अदा करने हैं ?
एमआइसीआर चेक के लिए  प्रति पर्ची रु.2 और गैर एमआइसीआर चेक के लिए प्रति पर्ची रु.1  का प्रभार लगेगा ।

यद्यपि अद्यतन जानकारी देने का पूर्ण प्रयास किया गया है,  फिर भी ग्राहकों से अनुरोध किया जाता है कि नवीनतम जानकारी के लिए निकट स्थित शाखाओं से संपर्क करें।