आइ ओ बी और समाज
आइ ओ बी विभिन्न सामाजिक कार्यों के प्रति प्रतिबद्ध है और उनमें से सबसे प्रमुख महिलाओं का सशक्तीकरण - शक्ति आइ ओ बी चिदंबरम चेट्टियार मेमोरियल ट्रस्ट और आइ ओ बी के कृषि बीज बैंक का संवर्धन करना है।
शक्ति आइ ओ बी चिदंबरम चेट्टियार मेमोरियल ट्रस्ट बैंक तथा उसके स्टाफ़ प्रतिनिधि संगठनों फरवरी 1996 में आइ ओ बी के संस्थापक श्री एम. सीटी. एम. चिदंबरम चेट्टियार की स्मृति में प्रारंभ किया गया है।
उद्देश्य
समाज की निम्न स्तर की महिलाओं को अपनी पसंद के कैरियर बनाने हेतु आवश्यक कौशल और अपेक्षित जानकारी देकर अपने आप को समर्थ बनाना।
शक्ति आइ ओ बी चिदंबरम मेमोरियल ट्रस्ट के बारे में अधिक जानकारी हेतु यहॉं क्लिक करें।
आइ ओ बी का दाल बीज बैंक प्रवर्तन
कृषि शुष्क भूमि के तहत विभिन्न गॉंवों में बीज बैंक स्थापित करने के लिए एम. एस. स्वामीनाथन अनुसंधान संस्थान, चेन्नै के सहयोग से बनाई गई एक परियोजना है।
उद्देश्य
अधिकांश लघु और सीमांत किसान दालों की खेती करने में कम ध्यान देते हैं जिसके परिणामस्वरूप इस क्षेत्र में उत्पादकता कम हो रही है। यह योजना शुष्क भूमि में दालों के उत्पादन में वृद्धि करने के लिए शुरू की गई है।
कार्यकलाप
इस योजना के प्रथम चरण के लिए तमिलनाडु के रामनाथपुरम एवं पुदुकोट्टै जिलों को चुना गया है।
इस योजना का लक्ष्य है..........
-
लघु और सीमांत किसानों को सही समय पर अच्छी गुणवत्ता वाले बीजों की उपलब्धता को बढ़ाना।
- दालों के लिए विपणन संयोजन का प्रावधान करना।
- वर्षा संचित क्षेत्रों में दाल की खेती की कार्यविधि को प्रदर्शित करने के लिए एमएमएसआर संस्थान से विशेषज्ञों को भेजना।