पेंशन भुगतान योजना

IOB

केंद्रीय / राज्‍य सरकार की विभिन्‍न पेंशन भुगतान योजनाऍं

पेंशन संवितरण

केंद्रीकृत पेंशन प्रसंस्‍करण केंद्र (सीपीपीसी)


इण्डियन ओवरसीज़ बैंक, केंद्रीय पेंशन प्रसंस्‍करण केंद्र की स्‍थापना द्वारा केंद्रीय नागरिक पेंशन भुगतान को केंद्रीकृत करने का प्रस्‍ताव रखता है। पेंशन आहरित करने वाले सभी केंद्रीय नागरिक पेंशनरों को भुगतान की जाने वाली राशि की गणना केंद्रीय स्‍तर पर सीपीपीसी में की जाएगी । पेंशन भुगतान के पैरामीटर में सभी परिवर्तनों , जिसमें डी ए बकाया आदि शामिल हैं, को भी केंद्रीय स्‍तर पर अंजाम दिया जाना है। इस से पेंशन के सही व समय पर भुगतान को सुनिश्चित किया जाता है ।


भारत सरकार केंद्रीय नागरिक, रक्षा , रेलवे, टेलिकॉम व स्‍वतंत्रता सेनानी पेंशन


इण्डियन ओवरसीज़ बैंक अपनी 1032 शाखाओं के जरिए नागरिक, रेलवे , टेलिकॉम व राज्‍य सरकार के सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों , तमिलनाडु के भूतपूर्व सांसदों, भूतपूर्व विधायकों को पेंशन का भुगतान करता है।


इण्डियन ओवरसी़ज बैंक अन्‍य संगठनों को भी पेंशन का भुगतान करता है जैसे कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन, चेन्‍नई पोर्ट ट्रस्‍ट, तमिलनाडु विद्युत बोर्ड, मद्रास डॉक लेबर बोर्ड, सीएमपीएफओ (कोयला खदान भविष्‍य निधि संगठन) के पेंशन।