ओवरसीज़ कैश - पूर्वदत्त विदेशी यात्रा कार्ड
लॉग इन करने के लिए इधर क्लिककरें।
यात्रा कार्ड, जो अब मात्र यूएस डॉलर के मूल्यवर्गों में प्राप्त है, कारोबार और वैयक्तिक ज़रूरतों के लिए विदेशों में बार बार यात्रा करनेवालों को उपयोगी है।
यात्रा कार्ड की मुख्य विशेषताएँ निम्नलिखित हैं :
ओवरसीज़ कैश कार्ड का निश्चित मूल्य अदा होता है, वह चुंबकीय पट्टिका प्रौद्योगिकी समर्थित है और 16 अंकीय कार्ड संख्या होती है।
कार्ड का मूल्य आतिथेय कंप्यूटर में अंकित है, न कि चुंबकीय पट्टिका में।
440,000 वीसा आउटलेटों से नकद निकालने/पूछताछ के लिए इसका प्रयोग किया जा सकता है।
एटीएम में PIN से तथा खरीदारी पटलों में हस्ताक्षर से उपयोग्य है।
कार्ड का परिसमापन दिनांक होता है, जो कार्ड पर मुद्रित होता है।
नष्ट होने / क्षतिग्रस्त होने / चोरी होने पर होटलिस्ट या लेनदेन-बंद किया जा सकता है।
अप्रयुक्त विदेशी विनिमय निकटतम एडी शाखा में सुपुर्द किया जा सकता है।
आईओबी एटीएम तथा इन्टरनेट से बाकी की पूछताछ तथा कार्ड विवरण नि:शुल्क जाना जा सकता है।
कार्ड भारत, नेपाल तथा भूटान में प्रयुक्त नहीं किया जा सकता।