ट्रेज़री (विदेशी) आयातकर्ताओं, निर्यातकर्ताओं एवं अनिवासी भारतीयों के अपने सभी विदेशी विनिमय लेन-देन की आवश्यकताओं को पूरा करता है।
एक विशिष्ट एन आर आइ कक्ष, अनिवासी भारतीयों के खाते खोलने से लेकर भुगतान और अपनी कोई विशिष्ट आवश्यकता यदि कुछ हो, तक की अपेक्षाओं को पूरा करता है।
15 से अधिक विनिमय गृहों के साथ के गठजोड़ से गल्फ़ से भारत को विप्रेषण का काम सुलभ बना दिया गया है।
ई-कैश गृह - इलेक्ट्रानिकी माध्यम से भारत में निधि अंतरण के लिए यू एस ए निवासियों के लिए उत्पाद।
लॉक बॉक्स - यू एस ए में देय चेकों की जमा द्वारा भारत में निधि अंतरण हेतु यू एस ए निवासियों के लिए उत्पाद।