विदेशी मुद्रा अनिवासी खाता(बैंक)

IOB
विदेशी मुद्रा( अनिवासी ) (एफसीएनआर) खाता कोई भी अनिवासी भारतीय या  भारतीय मूल के व्‍यक्ति द्वारा खोला जा सकता है। ये खाता सावधि जमा के रुप में निम्‍नवत मुद्राओं में खोला जा सकता है।

1. यू एस डॉलर  ( यूएसडी)
2. ग्रेट ब्रिटन पाउंड ( जीबीपी)
3. यूरो (ईयूआर)
4. जापानीस येन  ( जेपीवाइ)
5. केनडियन डॉलर (सीएडी)
6. ऑस्‍ट्रेलियन डॉलर  (एयूडी)

जमा की अवधि 1 वर्ष से 5 वर्षों तक होगी। परिपक्‍वता पर ब्‍याज उसी मुद्रा में दिया जायेगा जिस में जमा स्थित है। एक साल तक की अवधि की जमाओं के लिए सामान्‍य ब्‍याज दिया जायेगा और एक साल से ऊपर की अवधिवाली जमाओं के लिए ब्‍याज को अर्ध वार्षिक आधार पर चक्रवृद्ध किया जायेगा। ब्‍याज सहित परिपक्‍वता की संपूर्ण रकम पूर्णत: प्रत्‍यावर्तनीय है।

वर्तमान ब्‍याज दरों  के लिए यहॉं क्लिक करें ।

जमा की न्‍यूनतम रकम इस प्रकार होगी:

यूएसडी 1000 ईयूआर 1000 जीबीपी 1000

सीएडी 1000  एयूडी  1000   जेपीवाई 100000

परिपाकपूर्व बंद करने की अनुमति विद्यमान है । फिर भी ऐसे मामलों में देय ब्‍याज उस दर से एक प्रतिशत कम होगा जो जमा की अवधि के लिए लागू था।

एक साल के पूरा  होने  से पहले ही बंद की जानेवाली जमाओं के लिए कोई ब्‍याज नहीं दिया जायेगा। विशाल जमाओं की परिपाक पूर्व बंदी के लिए स्‍वैप प्रभार लगाये जायेंगे।

इस प्रकार की जमाओं  के प्रति जमा रकम व उपचित ब्‍याज की 75% हद तक  या 20,00,000 तक भारतीय रुपयों  में, दोनों  में से जो भी कम हो, ऋण लिया जा सकता है और इसका उद्देश्‍य निवेश से इतर होना चाहिए।

एफसीएनआर निर्धारित शाखाओं की सूची के लिए यहॉं क्लिक करें।