अप्रत्यक्ष करों का ई-भुगतान

IOB
ऑनलाइन के जरिए अप्रत्‍यक्ष कर विप्रेषण करने के लिए उपयोग‍कर्ता को चाहिए कि वह -
  • वैध कर निर्धारिती कोड रखे।
  • उसका हमरे नेटवर्क की किसी शाखा में खाता हो।
  • निधि अंतरण सहित ई-सी बैंकिंग (इंटरनेट बैंकिंग) के लिए पंजीकृत करे।
  • हमारे बैंक के वेब साइट (www.iobnet.co.in) पर लॉग ऑन करें।
  • ई-सी बैंकिंग को क्‍िलक करे।
  • कार्पोरेटगण लॉगिन लिंक को क्‍लिक करें तथा लॉगिन -आई डी, यूजर आई डी तथा पॉसवर्ड को प्रविष्‍ट करें। लॉग - इन होने में सफल होने के बाद बायीं ओर स्‍थित पैनल पर "युटिलिटी / टैक्‍स भुगतान"‍ को क्‍िलक करें।
इसके तहत निम्‍निलिखित चार विकल्‍प उपलब्‍ध होंगे :
  1. सीबीईसी कर भुगतान
  2. भुगतान देखिए
  3. लघु शीर्ष हटाइए
  4. लघु शीर्ष को पंजीकृत कीजिए
  • जिस लघु शीर्ष के लिए भुगतान किया जाना है, उसको पंजीकृत करने के लिए "रजिस्‍टर माइनर हेड " (लघु शीर्ष को पंजीकृत करें) पर क्‍लिक करें । उसके बाद" कंटिन्‍यू रजिस्‍ट्रेशन" बटन को क्‍लिक करें।
  • सीबीईसी द्वारा उपलब्‍ध कराये गये डाटा के जरिए विवरण को वैधिकृत किया जाएगा।
  • लघु शीर्षों को ड्रॉप डाउन मेनु में दर्शाया गया है। ग्राहक सम्‍बन्‍धित लघु शीर्ष का चयन करें व पुष्‍ट करें।
  • भुगतान करने के लिए, सीबीईसी कर भुगतान का चयन करें।
  • कर निर्धारिती से सम्‍बन्‍धित न्‍यूनतम विवरण स्‍क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।
  • कर निर्धारिती के सम्‍बन्‍धित विवरण का चयन करें व "प्रोसीड" पर क्‍लिक करें।
प्रयोक्‍ता को निम्‍नलिखित विवरण प्रविष्ट करने होंगे : 1.माइनर हेड (लघु शीर्ष) 2.राशि 3.नामे किये जाने वाले खाते का चयन कीजिए। 4."मेक पेमेंट" का बटन दबाइए।
  • पिन नंबर को दर्ज करें तथा
  • दिए गए विवरण की पुष्‍टि हेतु "मेक पेमेंट" को क्‍लिक करें।
  • साइबर रसीद प्रदर्शित होगी जिसमें लेन देन की आई डी व युनीक (अनोखी) चालान पहचान संख्‍या होगी।
  • ग्राहक दायीं तरफ स्‍थित "यूटिलिटी/टैक्‍स पेमेंट्स" के अंतर्गत व्‍यू भुगतान को क्‍लिक करें।
  • किसी भी अवधि के लिए या किसी अवधि विशेष के लिए खोज कर सकते हैं।