अपनी अंतर राष्ट्रीय डेबिट कार्ड योजना के लिए आईओबी ने वीजा के साथ ताल-मेल किया हॅ।
बैंक के अधिकांश ग्राहक अब भी ऋण लेकर खर्च करने की बजाय अपनी आय से बचत करके उन बचतों को खर्च करने को प्राथमिकता देते हैं । डेबिट कार्ड के आरंभ किए जाने से दुकानों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सीधे भुगतान किए जाने की ग्राहकों की काफी पुरानी इच्छा की पूर्ति हो जाएगी। बिक्री के ऐसे लेन-देन के लिए कोई प्रभार नहीं वसूले जाएँगे। अब ग्राहकों को अपने खर्चों से संबंधित भुगतान के लिए न एटीएम से और न ही अपने खाते से रकम निकालने की आवश्यकता होगी। ग्राहक वीजा लोगो वाले सभी एटीएम में इन कार्डों का प्रयोग कर सकते है। ये कार्ड अपनी विदेश यात्रा के दौरान विदेशों में भी उपयोग में लाए जा सकते हैं। आइओबी के इन्स्टाकैश एटीएम का किसी भी विज़ा सदस्य बैंक के खातेदार द्वारा उपयोग किया जा सकता है। इसके साथ ही सुरक्षित इलेक्ट्रानिक भुगतान के माध्यम से कार्डसंख्या का उपयोग इ-कॉमर्स/इंटरनेट भुगतान के लिए भी किया जा सकता है।
उत्तम ग्राहक सेवा के मदृदेनजर बैंक ने कैश ट्री बैनर के तहत बैंकों के कंसोर्शियम से पहले ही तालमेल कर लिया है, जिससे ग्राहकों के अपने व्यक्तिगत खाते 1800 से अधिक एटीएम के माध्यम से प्रचालित किए जा सकते है।
आवेदन पत्र (336kb)