कॄषि क्लिनिक

IOB
कॄषि क्लिनिक
लक्ष्‍य
  • सरकार द्वारा विस्‍तारित प्रणाली के प्रयासों को पूरा करने हेतु
  • जरूरत मंद किसानों को इनपुट आपूर्ति के पूरक स्रोतों और सेवाओं को उपलब्‍ध कराना ।
  • नए विकसित होते कृषि खंड के क्षेत्र में कृषि स्‍नातकों को लाभदायक रोजगार मुहैया कराना ।
पात्रता

इस योजना के अंतर्गत कृषि स्‍नातक या बागवानी में स्‍नातक , पशुपालन , मछली पालन , डेरी , पशु चिकित्‍सा, मुर्गी पालन , मत्‍स्‍य पालन और अन्‍य संबधित क्रियाकलापों हेतु ऋण के लिए आवेदन किया जा सकता है ।

उद्देश्‍य

किसानों को इनपुट आपूर्ति तथा सेवाओं हेतु कृषि चिकित्‍सालय , कृषि व्‍यापार केन्‍द्र स्‍थापित करने
योजना के तहत वित्‍तीय सहायता प्रदान किए जानेवाले कार्यकलापों की एक विस्‍तृत सूची निम्‍न भांति है :

  • मिट्टी एवं पानी की गुणवत्ता सहित इनपुट जॉंच प्रयोगशाला (आटोमिक ऐब्‍जार्बशन स्‍पेक्‍ट्रोफोटो मीटर्स )
  • कीटक निगरानी, निदानशास्‍त्र एवं नियंत्रण सेवा
  • कृषि उपकरणों एवं मशीनों जिसमें लघु सिंचाई प्रणाली भी ( छिड़कावक एवं ड्रिप) शामिल है, के रखरखाव , मरम्‍मत एवं प्रथागत किराए पर लेना ।
  • उक्‍त संदर्भित तीनों क्रिया कलापों सहित कृषि सेवा केन्‍द्र( सामूहिकक्रियाकलाप )
  • बीज संसाधन इकाइयॉं
  • कठोरीकरण इकाइयों और टीश्‍यू कल्‍चर प्रयोगशाला संयंत्रों के ज़रिए सूक्ष्‍म प्रचारण
  • केंचुआपालन इकाइयों, जीव उर्वरकों का उत्‍पादन, जीव कीटनाशकों, जीव नियंत्रक कारकों की स्‍थापना
  • मधुपालन, मधु एवं मधुमक्‍खी उत्‍पादनों की संसाधन इकाइयों कीस्‍थापना हेतु
  • परामर्श सेवा विस्‍तार के प्रावधान हेतु
  • उत्‍पत्ति शालाओं एवं मत्‍स्‍यपालन उंगली जैसी छोटी मछली की उत्‍पत्तिहेतु
  • पशुस्‍वास्‍थ्‍य संरक्षण, पशुचिकित्‍सालय एवं फ्रोजन वीर्य बैंक व तरल नाइट्रोजन आपूर्ति सहित सेवा का प्रावधान
  • ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्‍न कृषि विषयक प्रवेशों की पहुँच के लिए सूचना प्रौद्योगिकी संबंधित कुश्‍क स्‍थापित करने हेतु
  • चारा संसाधन एवं परीक्षण इकाइयों हेतु ·मूल्‍यवर्धन केन्‍द्र
  • कृषि स्‍तर से आगे के लिए "कूल चेन " की स्‍थापना हेतु ( समूह क्रिया कलाप )
  • संसाधित कृषि उत्‍पादनों के लिए रिटेल विपणन व्‍यापार हेतु केन्‍द्र
  • खेत इनपुट और आउटपुट की ( ग्रामीण विपणन ) डीलरशिप उक्‍त में से किन्‍हीं दो या दो से अधिक व्‍यवहार्य क्रियाकलापों को किसी अन्‍य वित्‍तीय व्‍यवहार्य क्रियाकलापों के संयोजन के साथ स्‍नातकों द्वारा चुना गया हो और बैंक को स्‍वीकार्य हो ।
राशि अधिकतम रु. 10 लाख प्रति व्‍यक्ति और रु. 50 लाख 5 व्‍यक्तियों के समूह के लिए
मार्जिन रु. 5 लाख तक - शून्‍य रु. 5 लाख - 15% - 25 %
प्रतिभूति रु. 5 लाख तक - दृष्टिबंधन रु. 5 लाख - संपार्श्विक/ गारंटी
चुकतान 5 - 10 वर्षों में क्रियाकलापों पर आधारित
अवकाश अवधि अधिकतम 2 वर्ष
ब्‍याज दर

रु.50000 / - तक 9.50%

  • रु. 5 0000/ से 2 लाख तक @ बी पी एल आर
  • रु. 2 लाख से 25 लाख @ बी पी एल आर + 0.50%
  • रु. 2 5 लाख @ बी पी एल आर + 1.00 %