एबीबी - एनी ब्रांच बैंकिंग

IOB
  एबीबी - एनी ब्रांच बैंकिंग ( किसी भी शाखा में बैंकिंग )

नवंबर 1988  में इण्डियन ओवरसीज़ बैंक ने किसी भी शाखा से बैंकिंग दिल्ली में प्रारंभ किया।  अब इस सुविधा को 193 शाखाओं में विस्तारित किया गया। सभी 319 केंद्रों में किसी भी दो शाखाओं के बीच इस सुविधा का उपयोग कर सकते हैं। इस समय यह सुविधा 771 शाखाओं में तथा 84 ‍विस्तरित शाखाओं में उपल्बध है।  

एबीबी नेटवर्क के अंतर्गत आनेवाली शाखा के ग्राहक एबीबी सुविधा को प्राप्त करने के लिए आवेदन पत्र शाखा को देना चाहिए।  ग्राहक को मैग्नेटिक सि्ट्रप सहित एक प्लासि्टक कार्ड दिया जाएगा। ग्राहक पहचान हेतु एबीबी / एटीएम कार्ड के पीछे की तरफ फोटो व हस्ताक्षर होंगे।  अन्य एबीबी शाखाओं में विनिमय केलिए  ग्राहक कार्ड व चेक बुक का उपयोग कर सकते हैं।  एबीबी नेटवर्क से कनेक्ट किए गए 306 एटीएम सेंटर में एबीबी कार्ड को एटीएम कार्ड के रूप में उपयोग कर सकते हैं। 

एबीबी सेवा तो फिलहाल केवल वैयक्तिक ग्राहकों ( व्यक्ति, संयुक्त, दोनों व किसी एक उत्तरजीवी ) को निम्न लेनदेनों  के लिए प्रदान की जाएगी।
  • रोकड शेष संबंधि पूछताछ
  • पिछले पाँच लेनदेन
  • खाता विवरण
  • खातेदार द्वारा रू 500/- व रू 25,000/- के बीच राशियों का आहरण
  • खातेदार  द्वारा रू 500/- व रू 25,000/- के बीच राशियों का जमा
  • बचत बैंक खाताओं के प्रभार शून्य ,चालू खाता व रोकड जमा खाताओं में प्रति लेनदेन के लिए रू 57 ( अधिकतम)