सुरक्षित बॅंकिंग

IOB

 

 

सुरक्षित ऑन-लाइन बैंकिंग करने हेतु सुझाव

  • इन्‍टरनेट बैंकिंग करने हेतु इन्‍टरनेट कफ़े का प्रयोग न करें
  • किसी लिंक के ज़रिए साइट का अभिगम न करें
  • इन्‍टरनेट बैंकिंग के लिए एक ही ब्रॉउज़र विंडो को खुला रखें
  • ऑन लाइन पर संवेदनशील सूचना को प्रविष्‍ट करने से पहले पता पट्टी में https:// की जॉंच कर लें
  • ऑन-लाइन पर बैंकिंग कार्यकलापों को पूरा करते ही लॉग-ऑफ कर दें
  • इन्‍टरनेट(ई-मेल) के ज़रिए अपना पासवर्ड किसी को न दें
  • अपने ब्राउज़र विंडो के नीचे दाहिने कोने में पैड-लॉक को देखें (यह सुरक्षित साइट का संकेत देता है)

साइट "ओनर्स" की जानकारी के लिए आप इस पैड-लॉक पर क्लिक कर सकते हैं।

 

फ़िशिंग‍ धोखे की ऐसी पद्धति है जो ई - मेल के ज़रिए प्रयुक्‍त की जाती है।  धोखा देने वाला इस पद्धति का उपयोग कर वास्‍तविक लगने वाले ई-मेल भेजता है ताकि ई-मेल के प्राप्‍तकर्ताओं से वह उनकी निजी या वित्‍तीय जानकारी इकट्ठी कर सके। अनोखी बात यह है कि ये संदेश सु-परिचित व विश्‍वसलीय वेब-साइटों से निर्गमित लगते हैं।

  • ई-मेल के ज़रिए निजी जानकारी हेतु किए जाने वाले अनुरोधों  का उत्‍तर न दें
  • अपनी पता पट्टी में यूआरएल (URL)  टाइप करके ही किसी वेब साइट को खोलें
  • पॉप अप स्‍क्रीन में कभी भी निजी सूचनाऍं न दें
  • यदि आप ई-मेल के साथ संलग्‍नकों की अपेक्षा करते हैं और आपको पता हो कि उसमें क्‍या निहित है तो ही ई-मेल संलग्‍नको को खोलें।

 

 

किसी क्रेडिट या एटीएम कार्ड के मैग्‍नेटिक स्ट्रिप से सूचना/जानकारी को अवैध रूप से कॉपी करने को   कार्ड स्किम्मिंग कहते हैं। इस पद्धति का प्रयोग या तो नकली / जाली कार्ड बनाने के लिए किया जाता है या फिर कार्ड से प्राप्‍त सूचना का उपयोग इन्टरनेट के ज़रिए करते हुए किसी खाते से निधियों को साइफ़न कर (निकल) लिया जाता है।

· अपने क्रेडिट और एटीएम कार्ड को सुरक्षित रखें

·  किसी को अपनी निजी पहचान संख्‍या (PIN) मत बताइए

·  अपने पिन को लिखित रूप में कार्ड के साथ न रखें

·  ऐसे पासवर्ड का चयन करें जिनका आसानी से अनुमान न लगाया जा सके

· एटीएम कार्ड गुम हो जाने पर तत्‍काल रिपोर्ट करें

v