आइओबी- बचत बैंक सिल्वर १

IOB
सार्वजनिक या निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों , सरकारी, साफ़्टवेयर कंपनियों आदि में कार्यरत व्यक्तियों के लिए आइओबी का यह विशेष उत्पाद है । पिछले तीन महीनों के दौरान रु.5000 का औसत दैनिक शेष बनाए रखने से आपको कई रियायतें प्राप्त होंगी ।
विवरण पात्रता मापदंड
पात्रता सार्वजनिक या निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों, सरकारी, साफ़्टवेयर कंपनियों के कर्मचारी सहित सभी व्यक्ति  
न्यूनतम शेष अपेक्षा खाता  ‘ शून्य’ शेष के साथ खोला जा सकता है । रियायतों के लिए पात्र बनने के लिए पिछले तीन महीनों के दौरान औसत दैनिक शेष रु.5000 से कम न हो ।  
विशेषताएँ /रियायतें   
  • पहले दिन से एटीएम कार्ड  की सुविधा
  • बिना प्रभार के अंतर्राष्ट्रीय डेबिट कार्ड
  • इंटरनेट बैंकिंग (ईसी बैंकिंग) 
  • ई-मेल के ज़रिए मासिक खाता विवरणों का प्रेषण
  • दैनिक लेनदेनों के लिए एसएमएस से सूचना
  • आनलाइन कर अदा करने की सुविधा
  • आरटीजीएस से बिना प्रभार के निधियों का अंतरण
  • एनईएफ़टी के ज़रिए बिना प्रभार के निधियों का अंतरण
  • रुपए एक लाख तक की बीमा सुरक्षा निःशुल्क
  • सीबीएस/टीबीए शाखाओं में कहीं भी बैंकिंग सुविधा
  • यूटिलिटी बिलों का भुगतान-याने किराया, स्कूल फ़ीस, कालेज शुल्क, चन्दा, आइओबी क्रेडिट कार्ड बिल, यूटिलिटी बिल टेलिफ़ोन  बिल आदि का भुगतान करने की सुविधा
  • वेतन पानेवालों के लिए एक महीने का वेतन ओवरड्राफ़्ट के रूप में पाने की सुविधा
  • आइओबी हेल्थकेयर प्लस के जरिए  परिवार स्वास्थ्य बीमा सुविधा  
  • किसी भी बैंक में एटीएम  कार्ड का प्रयोग निःशुल्क पैन  / टैन  की सुविधा
और अधिक जानकारी के लिए हमारी निकटतम शाखा से संपर्क करें ।