| विवरण |
पात्रता मापदंड |
| पात्रता |
व्यक्ति, संयुक्त खाते, क्लब, संघ, न्यास, सरकारी निकाय , समितियाँ ( सहकारी समितियाँ सहित) , शैक्षिक संस्थान, संघ और अन्य गैर-व्यापारी संगठन। नाबालिग़ जिन्होंने दस साल की आयु पूरा की है अपने नाम पर आवेदन सकते हैं । |
| न्यूनतम शेष |
ग्रामीण और अर्ध-शहरीय शाखाओं में जिन खातों में चेक का प्रयोग नहीं हो, उनमें रु.100 का न्यूनतम शेष और चेक से परिचालित खातों में रु.500 का न्यूनतम शेष आपको रखना है । अन्य शाखाओं में यह रकम क्रमशः रु.500 और रु.1000 है । पेन्शन खातों में, चेक के प्रयोग से परिचालित न होने वाले खातों में रु.5 और चेक से परिचालित होने वाले खातों में रु.250 का न्यूनतम शेष रखा जाना है । |
| खाता खोलने के लिए अपेक्षाएँ |
आवेदन, पहचान का प्रमाण, पते का प्रमाण, परिचय, पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो |
| ब्याज दर |
3.50% प्रतिवर्ष |
| ब्याज का भुगतान |
महीने की 10 तारीख और अंतिम तारीख के बीच खाते में रहे न्यूनतम शेष पर अर्धवार्षिक तौर पर जनवरी और जुलाई में ब्याज देय है ।
|
| जमा पर ऋण |
अनुमत नहीं है । |
| फ़ायदे |
- अंतरराष्ट्रीय वीज़ा डेबिट कार्ड
- रु.15000 तक के बाहरी चेकों की तत्काल जमा
- इंटरनेट बैंकिंग सुविधा
- बहुशहरी चेक सुविधा
- नामांकन सुविधा
- स्थाई अनुदेश सुविधा
- निधियों का त्वरित अंतरण
- कहीं भी बैंकिंग
- बीमा उत्पाद
|
| मूल्य संवर्धन |
खाते में रू.10,000/- और उससे अधिक का औसत तिमाही शेष बनाए रखें और निम्नलिखित सुविधाऍं पायें :
- रू.10,000/- का अधिगमन न करने वाले अंतर्देशीय ड्राफ्टों/डाक अंतरणों को बिना किसी कमीशन/विनिमय के जारी किया जाएगा, परंतु यह सुविधा प्रति माह पत्येक जमाकर्ता के लिए केवल दो बार दी जाएगी।
- चेकों/ड्राफ्टों/लाभांश वारटों आदि जैसे अंतर्देशीय बाहरी लिखतों का समाहरण बिना समाहरण प्रभार के किया जाएगा, परंतु यह सुविधा हर एक जमाकर्ता के लिए प्रति माह केवल रू.10,000/- तक के लिए ही होगी चाहे लिखतों की संख्या कितनी भी क्यों न हो।
|
रु.1 लाख की वैयक्तिक दुर्घटना के लिए बीमा सुरक्षा पाइए।
अतिरिक्त विवरण के लिए यहाँ क्लिक करें ।