पात्रता
स्थायी सेवा में कार्यरत व्यक्ति
जिनका अपना मकान अथवा फ्लैट हो
जिनकी उम्र 55वर्ष से नीचे हो
यदि कारोबार में हैं तो संबंधित क्षेत्र में उन्हें तीन वर्ष का अनुभव हो
उद्देश्य
फ़र्नीचर, रसोई में उपयोग के उपकरण, एयर कंडीशनर, रूम कूलर, परदे, पलंग, सिंक, बाथ-टब, शो-केस, अलमारियाँ, कालीन इत्यादि से घर को सजाने के लिए ऋण । अपार्टमेंट की मरम्मत/ नवीकरण करवाने और अपार्टमेंट के सामान्य- क्षेत्र का विकास भी इसमें शामिल है।
ऋण-रकम
मासिक आय के अनुपात में ऋण-रकम का निर्धारण किया जाता है।
क) यदि अन्य पक्ष की गारंटी दी जाती है तो मासिक सकल वेतन का पांच गुना अथवा रु2 लाख, इनमें से जो कम हो ।
ख) यदि ऋण-रकम के बराबर मूल्य की संपार्श्विक प्रतिभूति दी जाती है तो मासिक सकल वेतन का 10 गुना अथवा रु.5 लाख, इनमें से जो भी कम हो।
मार्जिन
न्यूनतम मार्जिन, लागत का 25 % होगी। मार्जिन की यह रकम,
ऋण के बंद हो जाने तक, सावधि जमा के रूप में रखी जाएगी।
ब्याज दर
रीटेल उधार ब्याज दर
चुकतान
आप अधिकतम 5 वर्ष की अवधि के लिए समान मासिक किश्तों में ऋण चुका सकते हैं । इस ऋण और गृह ऋण की समान मासिक किश्तें आपके सकल वेतन के 60% से अधिक नहीं होना चाहिए।
प्रतिभूति
रु 2 लाख तक
खरीदी गई वस्तुओं का दृष्टिबन्धन
यदि मकान किसी अन्य बैंक अथवा वित्तीय संस्था से ऋण लेकर खरीदा गया है तो उस बैंक / वित्तीय संस्था से ग्रहणाधिकार नहीं होने का पत्र प्राप्त करके जमा करवाना होगा।
ऋण के लिए अन्य पक्ष की गारंटी
रु 2 लाख से ऊपर और रु 5 लाख तक
फर्नीचर युक्त फ्लैट/ मकान को बंधक रखवाना। यदि मकान आइओबी से ही वित्त प्राप्त करके खरीदा गया हो, तब भी, इस ऋण के लिए भी बंधक विस्तारित करना होगा अथवा कम से कम इस ऋण जितनी रकम के मूल्य का कोई भी मकान / फ्लैट बंधक रखवाना होगा।
यदि मकान किसी अन्य बैंक अथवा वित्तीय संस्था से ऋण लेकर खरीदा गया है तो उस बैंक/वित्तीय संस्था से ग्रहणाधिकार नहीं होने का पत्र प्राप्त करके जमा करवाना होगा।
खरीदी गई वस्तुओं का दृष्टिबन्धन।
दस्तावेज़
एक आवेदन फ़ार्म
आय का प्रमाणपत्र(आपका और आपके गारंटीकर्ता का)
आपके मकान / फ्लैट के स्वत्व विलेखों की प्रति
यदि आपने आवास ऋण लिया है तो ऋण में बकाया के लिए एक प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा
आपके द्वारा खरीदी जाने वाली वस्तुओं के लिए अनुमानित खर्च / क्वोटेशन