गोल्ड आवर्ती जमा

IOB
गोल्ड आवर्ती जमा
पात्रता पृथक या संयुक्‍त रुप से सभी व्‍यक्ति
जमा का न्‍यूनतम राशि रु. 250 या रु. 50 या रु. 100 के गुणजों में
जमा की अवधि न्‍यूनतम 12 महीने तथा अधिकतम 24 महीने के लिए जमाएँ स्वीकार की जाती हैं।
किस्‍तों का भुगतान किसी भी महीने की किस्‍त को उस महीने के आखरी कार्य दिवस पर या उससे पहले भरा जाना चाहिए। किस्तें सभी सीबीएस शाखाओं के ज़रिए अदा की जा सकती है।
परिपक्‍वता भुगतान जमाकर्ताओं को परिपक्‍व तिथि पर जमा परिपक्‍व राशि के सममूल्‍य स्‍वर्ण सिक्‍के मिलेंगे। मूल्‍य के समान के स्‍वर्ण सिक्‍कों का समायोजन कर शेष राशि, कुछ बचने से, जमाकर्ता को दीजाएगी। यहाँ तक यदि किस्‍तों का भुगतान न करने पर भी 2 ग्राम स्‍वर्ण सिक्‍के के सममूल्‍य परिपक्‍व राशि जमा होने पर स्‍वर्ण सिक्‍का दिया जाएगा, बशर्ते कि जमा का परिपक्‍व तिथि तक जमा रखी जाती है। आवर्ती जमा परिपक्‍व होने के समय प्रचलन में सोने का जो भाव है उसके सममूल्‍य स्‍वर्ण सिक्‍के दिए जाएँगे। अगर परिपक्‍व राशि 2 ग्राम सिक्‍के के मूल्‍य से कम है तो स्‍वर्ण सिक्‍का नहीं दिया जाएगा तथा ग्राहकों को परिपक्‍व राशि दी जाएगी।
छूट परिपक्‍व तिथि पर सोने की प्रचलित कीमत में प्रति ग्राम पर रु. 25 की छूट दी जाएगी।
अतिरिक्‍त सुविधा रु.1लाख तक की व्‍यक्ति दुर्घटना कवर निशुल्‍क दिया जाएगा।
अतिरिक्‍त जानकारी के लिए कृपया निकटतम आइओबी शाखा से संपर्क करें।