अस्थायी दर जमा

IOB
अस्‍थायी दर जमा योजना के लिए कौन कौन पात्र हैं ?
कोई भी व्‍यक्ति एकल रुप से या किसी के साथ संयुक्‍त रुप से, नाबालिग की तरफ से स्‍वाभाविक / विधिक अभिभावक, हिन्‍दू  अविभाजित परिवार, न्‍यास, कंपनी, फर्म आदि इसके लिए पात्र हैं।

इस जमा की स्‍वीकार्य अवधि क्‍या है ?

ये जमाऍं 3 वर्ष से लेकर 10 वर्षों तक की अधिकतम अवधि के लिए   स्‍वीकार की  जाती हैं ।

न्‍यूनतम जमा स्‍वीकार करने के लिए क्‍या कोई प्रतिबंध है ?

इस योजना के तहत स्‍वीकार्य न्‍यूनतम राशि रु.1 लाख है और उसके बाद रु.10,000/- के गुणजों में जमा की जा सकती है। इस जमा की कोई उच्‍चतम सीमा नहीं है।

जमाओं पर देय ब्‍याज दर क्‍या है?

अस्‍थायी दर जमा योजना के तहत प्राप्‍त जमाओं पर देय ब्‍याज दर निम्‍नवत है: -

3 वर्ष से 5 वर्ष तक की जमाओं पर - 5 year G Sec rate (पिछले 6 महीनों के दैनिक औसत पर) और 5 वर्ष से 10 वर्ष तक की जमाओं पर 10  year G Sec rate (पिछले 6 महीनों के दैनिक औसत पर)

इस योजना की  ब्‍याज दर चूँकि अस्‍थायी होती है, अत: जमा तिथि को ध्‍यान में रखे बिना, हर वर्ष छ: महीने में एक बार अर्थात 1 मार्च , और 1 सितंबर को जमा विशिष्‍ट की दर परिवर्तित होकर पुनर्नियत होती है।

1 मार्च2007 को अस्‍थायी दर निम्‍नवत से नियत थी : 

अस्थायी दर जमा
जमा की अवधि अस्‍थायी ब्‍याज दर% प्रति वर्ष
3 वर्ष से 5 वर्ष तक
7.53
5 वर्ष से ज्‍यादा और 10 वर्ष तक 
7.68

ब्‍याज भुगतान की आवधिकता क्‍या  है     ?
जमा पर ब्‍याज तिमाही आधार पर जनवरी, अप्रैल, जून और सितंबर महीने के प्रथम कार्य दिवस को देय होगा।

क्‍या जमा को  परिपक्‍वता से  पूर्व बन्‍द किया जा सकता है?

हां ! जमा को परिपक्‍वता पूर्व बन्‍द किया जा सकता है बशर्ते कि जमा करने की तिथि से जमा करने के 3 वर्ष पूरे हो चुके हों व परिपक्‍वता पूर्ण समापन के लिए कम से कम 10 दिनों पहले सूचना दी गयी हो। यदि जमा के 3 वर्ष पूरे न हुए हों तो उसे परिपक्‍वता पूर्व  बन्‍द नहीं किया जा सकता।

जमा को परिपाक तिथि से पूर्व बन्‍द किये जाने पर देय ब्‍याज क्‍या है ?

परिपाक पूर्व बंदी पर 1.00 % का पुरोबन्‍ध प्रभार लगाया जायेगा।
1 मार्च और 1 सितंबर को जमा पर लागू पुनर्नियत दर पर देय ब्‍याज में से पुरोबन्‍ध प्रभार काटा जायेगा।

क्‍या  जमा की प्रतिभूति पर ऋण लिया जा सकता है?

जमा के 90% तक ऋण लिया जा सकता है। ऋण पर देय ब्‍याज स्‍वयं के लिए अस्‍थायी दर से 2.00% अधिक और अन्‍य पक्ष के लिए 3.00% अधिक होगा। ऋण पर ब्‍याज उसी तरह पुनर्नियत होगा जैसे जमा पर होता है।

क्‍या स्‍थायी दर वाली वर्तमान  जमाओं को अस्‍थायी दर जमा में परिवर्तन किया जा सकता है ?

हॉं ! विद्यमान नियत ब्‍याज दर की जमा को परिपक्‍वतापूर्व बंद करके उसे अस्‍थायी दर जमा के रुप में परिवर्तित किया जा सकता है।  परिपक्‍वता पूर्व बन्‍द की जाने वाली स्‍थायी दर की जमाओं पर ब्‍याज समुपयुक्‍त दर  से उस अवधि के लिए दिया जायेगा, जिस अवधि के लिए वह बैंक के पास थी। इसके लिए कोई पुरोबंध प्रभार नहीं लगाये जायेंगे। अस्‍थायी दर जमा को स्‍थायी दर जमा में परिवर्तित नहीं किया जा सकता।

क्‍या बैंक की सभी शाखाऍं  यह जमा स्‍वीकार करती हैं ?

यह जमा योजना अभी केवल पूर्ण रुप से स्‍वचलित शाखाओं (टीबीए) में ही उपलब्‍ध है।
यद्यपि जानकारी को अद्यतन करने के सभी प्रयास किये गये हैं, फिर भी ग्राहकगण नवीनतम जानकारी के लिए हमारी शाखाओं से संपर्क करें ।