मियादी जमा क्या है ?
मियादी जमा में एक नियत अवधि के लिए जमा की गयी रकम पर अधिक ब्याज का अर्जन होता है। मियादी जमा पर बचत बैंक खाते से भी अधिक ब्याज मिलता है।
मियादी जमा के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
भविष्य में उपयोग हेतु अपनी बचत को एक निश्चित अवधि तक बनाये रखने के उद्देश्य से किसी व्यक्ति तथा संगठन द्वारा इसके लिए आवेदन किया जा सकता है।
मियादी जमा के फायदे क्या- क्या हैं ?
· किसी परेशानी के बिना परिपाकपूर्व निकासी का विकल्प ।
· आप मूल धन पर 85% तक ऋण ले सकते हैं।
· छ: महीनों से लेकर 120 महीनों तक विभिन्न जमा अवधियां उपलब्ध हैं।
· आप छ: महीने में एक बार ब्याज ले सकते हैं।
मैं न्यूनतम कितनी राशि जमा कर सकता हूँ?
न्यूनतम जमा राशि रु.1000/- है। रु.100/- के गुणजों में जमा की जा सकती है। यद्यपि जानकारी को अद्यतन करने के सभी प्रयास किये गये है फिर भी नवीनतम जानकारी के लिए ग्राहकगण हमारी शाखाओं से संपर्क करें।