क्या मैं शिक्षा जमा के लिए आवेदन कर सकता हूँ ?
यदि आप
- वेतनभोगी व्यक्ति
- लघु व्यापारी
- ग्रामीण बचतकर्ता
व्यावसायिक और स्वनियोजित ... हैं, तो आवेदन कर सकते हैं।
आप अपने बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए इस जमा का उपयोग कर सकते हैं।
शिक्षा जमा के मुख्य पहलू क्या हैं ?
- यह आवर्ती जमा का परिवर्तित रुप है।
- आप जमा की अवधि के अनुसार हर माह छोटी किस्त अदा करते हैं जो हर वर्ष कम होती जाती है। यथा :-
- 63 महीनों की जमाओं के लिए 1/5वां भाग घटता जाता है।
- 84 महीनों की जमाओं के लिए 1/7वां भाग घटता जाता है।
उदाहरणार्थ यदि आप 63 महीनों की जमा के लिए मासिक किस्त रु.250/- अदा करते हैं तो आप
- पहले वर्ष में रु.250/- प्रति महीना अदा करेंगे ।
- दूसरे वर्ष में रु.200/- प्रति महीना अदा करेंगे।
- तीसरे वर्ष में रु.150/- प्रति महीना अदा करेंगे।
इस प्रकार तदनुसार घटता जाएगा।
आप अपनी जमा और ब्याज को अपनी सुविधानुसार वांछित किस्तों में या एकमुश्त राशि में प्राप्त कर सकते हैं।
- 63 महीनों की जमा को तीन वार्षिक किस्तों में।
- 84 महीनों की जमा को चार वार्षिक किस्तों में ।
मैं न्यूनतम कितनी राशि जमा कर सकता हूँ?
- 63 महीनों के लिए न्यूनतम मासिक जमा की राशि है रु.250/-
- 84 महीनों के लिए न्यूनतम मासिक जमा की राशि है रु. 350/-
यद्यपि जानकारी को अद्यतन करने के सभी प्रयास किये गये हैं, फिर भी नवीनतम जानकारी के लिए ग्राहकगण हमारी शाखाओं से संपर्क करें।