संचयी लाभ जमा योजना क्या है ?
संचयी लाभ जमा योजना आवर्ती जमा और पुनर्निवेश जमा योजना के लाभों को समाहित किये हुए है। आपकी बचत आवर्ती जमा के रुप में संचित होकर वांछित अवधि के बाद पुनर्निवेश जमा योजना में पुन:निवेश की जाती है।
क्या मैं संचयी लाभ जमा योजना के लिए आवेदन कर सकता हूँ ?
यदि आप : -
- वेतन भोगी व्यक्ति हैं
- गृहस्वामिनी हैं
- छात्र हैं
- लघु बचतकर्ता हैं
- व्यावसायिक तथा स्वनियोजित हैं - तो आवेदन कर सकते हैं।
संचयी लाभ जमा योजना के मुख्य पहलू क्या हैं?
संचयी लाभ जमा योजना में ग्राहकों के लिए विभिन्न सुविधाऍं विद्यमान हैं ।
- इसमें आवर्ती जमा एवं पुनर्निवेश जमा योजना दोनों के फायदे समाहित हैं।
- आप किसी भी समय चाहे कितनी भी रकम का निवेश कर सकते हैं।
- आप नियमित चार योजनाओं में से किसी एक का चयन कर सकते हैं ।
योजना - I - आवर्ती जमा 1 वर्ष के लिए और पुनर्निवेश जमा 4 वर्ष के लिए ।
योजना - II - आवर्ती जमा 2 वर्ष के लिए और पुनर्निवेश जमा 3 वर्ष के लिए ।
योजना III - आवर्ती जमा 3 वर्ष के लिए और पुनर्निवेश जमा 2 वर्ष के लिए ।
योजना IV - आवर्ती जमा 4 वर्ष के लिए और पुनर्निवेश जमा 1 वर्ष के लिए ।
- आप अपने निवेश तथा उपचित ब्याज के 85% तक ऋण ले सकते हैं।
- आप परिपक्वता के पहले जमा को बंद कर सकते हैं।
यदि आप प्रथम चरण के बाद आवर्ती जमा बंद करते हैं तो दांडिक ब्याज देने की आवश्यकता नहींहॅ!
मैं न्यूनतम कितनी रकम जमा कर सकता हूँ ?
न्यूनतम जमा राशि रु.100/- है, और उच्चतर जमाऍं रु.5/- के गुणजों में होनी चाहिए। संचयी लाभ जमा योजना में ग्राह्कों के लिए विभिन्न सुविधाऍ मॉजूद हैं । यद्यपि जानकारी को अद्यतन करने के सभी प्रयास किये गये हैं, फिर भी ग्राहकगण नवीनतम जानकारी के लिए हमारी शाखाओं से संपर्क करें ।