निर्बंध ऋण

IOB
पात्रता :  सरकार, सरकारी क्षेत्र उपक्रमों, प्रतिष्ठित निजी उद्यमों, फर्मों, कंपनियों आदि में सेवारत स्‍थायीकृत कर्मचारी प्रस्‍तावित ऋण किश्‍त की कटौती के बाद निवल वेतन (टेक होम पे) सकल वेतन के 50 प्रतिशत से अधिक होनी चाहि‍ए।  ऋण के लिए आवेदन देने हेतु एलआइसी एजेण्‍ट्स भी कुछ शर्तों पर पात्र है।

उद्देश्‍य :  किसी सामाजिक/वित्‍तीय प्र‍तिबद्धता सहित अन्‍य किसी प्रयाजन हेतु

चुकतान : ऋण 10 माह वेतन के लिए हो तो अधिकतम 60 महीनों में और यदि ऋण 5 माह के वेतन के लिए हो तो 36 महीनों

ब्‍याज दर:  कृपया खुदरा उधार ब्‍याज दरों को क्लिक करें

प्रतिभूति:  दो अन्‍य पक्ष – वैयक्तिक गारंटी प्रत्‍येक गारंटीकर्ता का वेतन कम से कम उधारकर्ता के वेतन के समान हो

अन्‍य शर्तें : 1.  जिस शाखा से प्रस्‍तावित ऋण लिया जाता है उस शाखा में कर्मचारी का बचत बैंक खाता रहना चाहिए.

2.  कर्मचारी का वेतन उस शाखा के बचत बैंक खाते से दिया जाना चाहिए जिससे ऋण मंजूर किया जा रहा है।

3.  नियोक्‍ता से इस आशय का प्रमाण पत्र कि वे वेतन से ऋण किश्‍त प्रति माह काट कर प्रेषित करेंगे

4.  नियोक्‍ता से इस आशय का प्रमाण पत्र प्रस्‍तुत किया जाना है कि वे कर्मचारी की मृत्‍यु, सेवानिवृत्ति या पद त्‍यागने के संबंध में सेवासमाप्ति पर लाभ-प्राप्‍य में से वसूल करेंगे।

आवश्‍यक दस्‍तावेज़ :  आवेदन फार्म, कटौती विवरण सहित आवेदक और गारंटीकर्ता का वेतन प्रमाण पत्र, नियोक्‍ता से इस आशय का प्रमाण पत्र कि वे मासिक किश्‍त काटने और ज़रूरत पडने पर सेवासमाप्ति पर प्राप्‍य लाभ में से वसूल करेंगे।

संसाधन शुल्‍क :  प्रति लाख या उसके बाद अंश पर (इनमे परिवर्तन हो सकता है) रू.204/-  का एकबारगी संसाधन शुल्‍क